मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा बड़े व छोटे सरकार की दरगाह पर लोगों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए

December 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने डीएम-एसएसपी को पत्र भेजा है। इसमे कहा है छोटे-बड़े सरकार (बड़ी ज्यारत) पर जायरीन (हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई) को बेवजह परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने डीएम-एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि बदायूँ शहर में बड़े सरकार (हजरत सुल्तान आरफीन) व छोटे सरकार (हजरत शाह विलायत) देश की प्रसिद्ध दरगाह है। उपरोक्त दोनों दरगाहों पर पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई अकीदत से आते हैं। सभी धर्मो के लोग दरगाह पर मन्नत मांगने आते हैं। पूरे देश के लोग जिनके परिवार में भूतप्रेत का साया हो जाता है तथा रूहानी असर हो जाता है। उनके रूहानी इलाज के लिए भी बड़े सरकार व छोटे सरकार की दरगाह पर आते है। दोनों दरगाहों पर चालीस दिन का चिल्ला करते हैं तथा कुछ लोगों को रूहानी इलाज में कई साल लग जाते हैं। बड़े सरकार व छोटे सरकार में पुलिस प्रशासन बंगलादेशी व रोहिग्या व अपराधी किस्म के लोगों की जांच करा रहे हैं, जो सही है हमें इसमें कोई एतराज नहीं है और हम व बदायूँ शहरवासी भी पुलिस प्रशासन का बंगलादेशी व रोहिग्या व अपराधी की जांच में सहयोग करना चाहते हैं। लेकिन बड़े सरकार व छोटे सरकार में रूहानी इलाज व मन्नत मांगने के उद्देश्य से जो लोग (देश के हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई) दरगाह पर रह रहे हैं, उनको बेवजह परेशान ना किया जाये। उंन्होने डीएम-एसएसपी से पत्र के माध्यम से कहा है कि हम आपसे अनुरोध करना चाहते है कि आप सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दें कि बंगलादेशी व रोहिग्या व अपराधियों के अलावा छोटे-बड़े सरकार पर रहने वाले जायरीन जो गरीब हैं व राभी धर्मो के है तथा भारतीय है उनको जांच के नाम पर परेशान ना किया जाये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights