मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीआरएम में 26वीं दो दिवसीय गुलदाउदी प्रदर्शनी का उद्घाटन डीआईजी ने किया

December 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जीआरएम में वार्षिक दो दिवसीय गुलदाउदी प्रदर्शनी शनिवार को प्रारंभ हुई। 26वीं श्री नमो नारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का उदघाटन डीआईजी बरेली रेंज आईपीएस अजय कुमार साहनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नमो नारायण अग्रवाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया जिनकी पावन स्मृति में प्रतिवर्ष यह गुलदाउदी प्रदर्शनी आयोजित की जाती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदर्शनी का भ्रमण करने के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने जीआरएम को वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग एक भयावह खतरे के रूप में हमारे सामने खड़ा है, ऐसे में अगर सपूर्ण विश्व इस तरह के छोटे छोटे प्रयासों से लोगों में प्रकृति के प्रति प्रेम और सद्भाव जागृत करना प्रारंभ कर दे तो हम धरती के समक्ष संभावित खतरों को किंचित कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतों पर फूलों की घाटियों में उगने वाले पुष्प देव कृपा से ही उगते हैं और हम मनुष्य उन्हीं की कृपा से प्रकृति का संरक्षण कर पाने में सक्षम होते हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए अनिवार्यतः प्रकृति को संरक्षित रखना ही होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रकृति का सान्निध्य पाने वाले लोग ही स्वस्थ रहे, तो हमें समझ जाना चाहिए कि प्रकृति धरती के लिए कितनी आवश्यक है।
विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली एवम निदेशक त्रिजित अग्रवाल तथा पारुल अग्रवाल ने डीआईजी अजय जी एवं उनकी सहधर्मिणी का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, गुलशन आनंद एवम अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर जीआरएम के प्रयासों की सराहना की।
प्रबंधक जौली एवम निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने डीआईजी अजय साहनी को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस बार प्रदर्शनी में गुलदाउदी की लगभग 30 किस्मों के लगभग 967 गमले रखे गए हैं।
संस्थागत तौर पर एसआरएमएस, केसीएमटी, आईवीआरआई, कैंट बोर्ड, गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, बिशप स्कूल, केशलता इंटरनेशनल स्कूल, अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल आदि की प्रविष्टियां प्राप्त हुई, वहीं व्यक्तिगत तौर पर देव मूर्ति, फादर रॉयल एंथनी, हरीश भल्ला, रजत खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल, विभा वैद्य, श्रीमती शशि बाला राठी, नरेंद्र गुप्ता, पुनीत शर्मा, देव मूर्ति, रिचा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, श्रद्धा खंडेलवाल, आशा खंडेलवाल, आदि की प्रविष्टियां भी प्राप्त हुई हैं। इस प्रदर्शनी की निर्णायक डॉ आलोक खरे और पूजा अग्रवाल हैं। आज व्यक्तिगत व संस्थागत स्तर पर सभी ग्यारह कैटेगरी के अनुसार निर्णय ले लिया गया है। जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच के प्राचार्य रणवीर सिंह रावत, जीआरएम दोहरा ब्रांच के प्राचार्य शील सक्सेना एवम जीआरएम जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर डॉ विनीता सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कल 14 दिसंबर को पुरस्कार वितरण लगभग अपराह्न 1:00 बजे होगा। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल जी होंगे।
प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी विद्यार्थी उनके अभिभावक एवम बरेली शहर की आम जनता ने आज प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में संचालन रजनीश त्रिवेदी एवं राहुल मैसी ने किया। विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं ग़ैर शैक्षणिक स्टॉफ ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights