मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेले व फड़ वालों पर चला यातायात उपनिरीक्षक का चाबुक

December 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। परिवहन विभाग के टीएसआई आरएल राजपूत ने टीम के साथ बदायूं रोड, घंटाघर चोराहे से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया परंतु हर बार की तरह दुकानदारों को हांजी व डेली रोजी-रोटी कमाने वाले फड ठेले वालों को नाज़ी के फार्मूले के तहत् खानापूर्ति कर गये।
बताते हैं कि टीएसआई द्वारा कुछ ई-रिक्शा वालों को भी चेतावनी दी कि सडक की एक साइड चले। वहीं बदायूं रोड से घंटाघर तिराहे तक फल, सब्जी,ताले चाबी, बक्से बेचने वालों का सामान हटवा दिया।
नगर में सबसे ज्यादा अगर अतिक्रमण को कोई जिम्मेदार है तो दुकानदार जो हजारों रुपए महीना लेकर अपनी दुकानों के आगे फड लगवा लेते हैं। वहीं जितनी दुकान नहीं उससे ज्यादा सामान को सड़कों पर सज़ा देते हैं। दुकानों के आगे तख्त, तिरपाल लगाकर सड़कों के रास्ते को संकरा कर देते हैं।
अगर पूरी ईमानदारी से कछला रोड, बिल्सी रोड, बदांयू रोड, स्टेशन रोड पर सड़कों से दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटा दिया जाए तो सड़कों पर कहीं जाम नहीं लगेगा। मगर हर बार की तरह अतिक्रमण का चाबुक सिर्फ गरीब ठेले, खोमचे,फल व सडक पर फड लगाकर सामान बेचने वालों पर ही चलता है।
टीएसआई आर. एल . राजपूत ने बताया कि पहले दुकानों के आगे से सफाई की जा रही है, फिर दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा किए सडक व नालियों पर किऐ अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा। कानून सभी को एक समान है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights