मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक को दबोचा

December 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने की गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 9 लीटर कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को यह सफलता दौराने चेकिंग गागेपुरा स्कूल तिराहे के पास ईंट भट्टा के नजदीक गन्ने के खेत में मिली, जहां पाखड़ के पास लगे सरकारी नल से करीब 50 कदम दूरी पर छापेमारी की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गिरफ्तार अभियुक्त रीतराम पुत्र धनपाल निवासी गुलूपुरा, थाना फतेहगंज पूर्वी के कब्जे से एक जरीकेन में 9 लीटर कच्ची शराब, लहन, अवैध शराब बनाने के उपकरण तथा 15 लीटर का भारत कम्पनी का गैस सिलेंडर बरामद किया गया। मामले में थाना फतेहगंज पूर्वी में मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आबकारी एक्ट में आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मुकदमा आबकारी अधिनियम में पहले से दर्ज है। अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह , हेड कांस्टेबल इजहार ख़ाँ थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights