बदायूं में कांग्रेसियों ने इंद्राचौक पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई

WhatsApp Image 2025-11-19 at 4.28.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर बीएलए 1/ शहर कांग्रेस कार्यालय पर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महिला कांग्रेस द्वारा महिला अस्पताल में फल वितरण किया गया इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। बीएलए 1 जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने इंदिरा गांधी को विश्व राजनीति की एक सशक्त और निर्णायक नेता बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को मान्यता देकर विश्व के भूगोल को बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया। इसके अतिरिक्त, 14 प्रमुख बैंकों के राष्ट्रीयकरण से देश की आर्थिक संरचना को मजबूती मिली। ओमकार सिंह ने 18 मई 1974 को पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण का भी उल्लेख किया, जिसने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। उन्होंने इंदिरा गांधी को दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली नेता बताया, जिनके निर्णयों ने भारत को नई दिशा दी। शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर इंदिरा गांधी के विचार और नीतियां आज भी देश के विकास के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व ने भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गोष्टी के उपरांत बीएलए 1 ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सगर के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने नगर पालिका के चेयरमैन/ ईओ को संबोधित ज्ञापन नगर पालिका के बाबू को सौंपकर ईओ से फोन पर वार्ता कर इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग की। संचालन संगीता एडवर्ड ने किया।
इस अवसर पर इखलास हुसैन, अकिल अहमद, इकरा, सितारा, योगेन्द्र शर्मा, अमरावती, ओमवीर सिंह खटीक, शमीम अहमद, काजल, शाहाना, शमीम अहमद, पूनम राज, रफत अली, पूनम राज, रफत अली, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights