शाहजहाँपुर, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में उप-प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल के निर्देशन में “एकाउंटिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर” पर काउंसलिंग का आयोजन हुआ, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अनिल कटियार ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट , कंपनी सेक्रेटरी, और एकाउंटिंग एनालिस्ट जैसे पद आज के समय में अत्यधिक मांग में हैं। इसके अतिरिक्त, निजी कंपनियाँ, बैंक, बीमा संस्थान, एनजीओ, और सरकारी विभागों में भी लेखाकारों की आवश्यकता निरंतर बनी रहती है। श्री कटियार ने कहा कि डिजिटल युग में टैली, एस.ए.पी., क्विकबुक्स, और एडवांस्ड एक्सेल जैसे सॉफ्टवेयरों का ज्ञान रोजगार प्राप्त करने में अत्यंत सहायक होता है। जिससे छात्र-छात्राएं स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने में सफल होते हैं। रनजीत शर्मा ने बताया कि कि छोटे व्यवसायों, दुकानों, विद्यालयों, निजी संस्थानों, सी.ए. फर्मों, और सहकारी समितियों को हमेशा प्रशिक्षित लेखाकारों की आवश्यकता रहती है। टैली, जी.एस.टी. फाइलिंग, इनकम टैक्स रिटर्न, बिलिंग, और ऑडिट असिस्टेंस जैसे कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर योग्य युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। जहां पर छात्र-छात्राएं पार्ट टाइम नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, बृज लाली चौबे, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, डॉ मोहिनी शंकर, पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।