कैपिटल पब्लिक स्कूल में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

बदायूं।आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कक्षा NC से कक्षा 2 तक के नन्हें मुन्ने छात्रों ने दीये और मोमबत्ती को सुन्दर रंगों से सजाया। कुछ छात्रों ने दीपावली के ग्रीटिंग और बन्धवार बनाए। कक्षा 3 से कक्षा 8 तक से सभी बच्चों ने अपने अपने हाउस में सुन्दर रंगोली बनाई। इनका आर्कषण देखने योग्य था और छात्रों की रचनात्मकता का भी पता लगता है किसी भी पुभअवसर पर रंगोली का अपना महत्व है और माना जाता है कि यह सौभाग्य और समृद्धि लाती है यह कलात्मक अभिव्यक्ति का एक रूप भी है। और यह सकारात्मक ऊर्जा और सदभाव से जुड़ी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने छात्रों को बताया कि यह त्यौहार पाँच दिनों तक मनाया जाता है धनतेरस से भाईदूज तक यह त्यौहार चलता है धनतेरस के दिन व्यापारी अपने नए बहीखाते बनाते हैं दीपावली प्रत्येक बर्श कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है।

यह हिन्दू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक है यह त्यौहार मुख्य रूप से भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के बनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। इस खुषी में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था। तभी से इस त्यौहार को मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस त्यौहार के आने के कई दिन पहले से घरों की लिपाई पुताई सजावट प्रारम्भ हो जाती है लोग नए कपडे पहनते है मिठाइयों बनाई जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है इसलिए उनके आगमन और स्वागत के लिए घरों का दीपो और झालरों से सजाया जाता है। इसलिए दीपावली को दीपों का पर्व माना जाता है जो अज्ञानता और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है माता लक्ष्मी की पूजा केवल भौतिक धन के लिए नहीं बल्कि आत्मिक समृद्धि और आंतरिक षान्ति के लिए भी की जाती है और माता लक्ष्मी प्रकाश थन और सौन्दर्य की देवी हैं। अन्त में प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामानाएँ दी। इस अवसर पर ममता सक्सेना, अमित जौहरी, रश्मि जुनेजा, पूनम यादव, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, दिव्या सिंह, मानसी शर्मा, कुमकुम, दीक्षा यादव, दीक्षा कश्यप, वन्दना आदि का योगदान सराहनीय रहा।