गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला हुई

WhatsApp Image 2025-10-17 at 9.16.33 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ सरला चक्रवर्ती के नेतृत्व एवं निर्देशन में एक कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों एवं रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग सेल की प्रभारी डॉ. इति अधिकारी ने छात्राओं को अपने रुचि एवं क्षमता के अनुसार उचित करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अधिकारी ने कहा कि आज के युग में महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, अतः आत्मविश्वास, परिश्रम और सही दिशा में प्रयास सफलता की कुंजी हैं।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को जीवन में सही दिशा चुनने में मदद करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला की सराहना की और छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इसी के साथ -साथ सांस्कृतिक समिति, एन.एस.एस एवं रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ छात्राओं में सृजनात्मकता और उत्सव भावना को प्रोत्साहित करना था।
जिसमें छात्राओं ने रंगोली, दीप सज्जा, दीप प्रज्वलन प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली के उत्सव को जीवंत कर दिया।रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा स्नेहा ने प्रथम एवं सृष्टि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीप सज्जा में वैष्णवी ने प्रथम एवं नैना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ.शुभी भसीन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे दीप अपने आसपास प्रकाश फैलाता है, वैसे ही प्रत्येक छात्रा को अपने जीवन में शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच का प्रकाश फैलाना चाहिए। डाॅ उमा सिंह गौर ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन का होना आवश्यक है। दीपावली का यह पर्व हमें यह भी सिखाता है कि जैसे हम घर को सजाते हैं, वैसे ही अपने मन और विचारों को भी अच्छाइयों से सजाएँ। डॉ इंदु शर्मा ने कहा कि दीपक की लौ हमें यह सिखाती है कि चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी विपरीत क्यों न हों, अपने लक्ष्य और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना ही सच्ची सफलता है।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीपोत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को जीवन में सदैव सत्य, ज्ञान और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार ज्ञापन मिशन शक्ति सह प्रभारी डॉ अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights