बदायूँ। थाना ककराला क्षेत्र के उघेनी गांव के टेकचंद की 6 वर्षीय पुत्री तापसी न्यू होपस पब्लिक स्कूल ककराला में एल के जी की छात्रा थी। बच्ची तापसी के पिता टेक चंद्र ने बताया कि सुबह हम अपनी बच्ची को स्कूल की गाड़ी तक छोड़ने गए थे ।सुबह तापसी दो पराठे खाकर लंच लेकर स्कूल गई थी। ना तो उसे बुखार था न किसी भी प्रकार से कोई भी बीमारी थी । हमारी बच्ची स्वस्थ थी। परिवार वालों ने स्कूल पर हत्या और लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि न्यू होपस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल भूराज सिंह ने बताया कि छात्रा तापसी ब्रेसलेट पहनी थी उसी का मोती उसके सांस वाली नली में चला गया। डॉक्टर आर के अग्रवाल ने बताया बच्ची को सांस नहीं ले मिली, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रिंसिपल भूराज सिंह ने बताया कि हम छात्रा तापसी को गाड़ी से पहले ईएनटी सर्जन डॉ आर के अग्रवाल के यहां ले गए जिन्होंने देखकर कहा कि सर्जन डॉ ए के वर्मा को दिखा दो। डॉ ए के वर्मा को दिखाया, उन्होंने कहा जिला अस्पताल ले जाओ ।जिला अस्पताल लेकर आए तो बच्ची को मृत घोषित कर दिया। प्रिंसिपल ने बताया हम परिवार को फोन करके तभी गाड़ी में ले लेकर आए उनके बाबा दादी समय पर हमारे पास आ गए। छात्रा तापसी का परिवार जो भी निर्णय लगा वह हम सजा भुगतने को तैयार है । न्यू होपस पब्लिक स्कूल के मैनेजर अयान खान है जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।