बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने रविवार को एक तस्कर को 10 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मीरगंज रोड तिराहे से अभियुक्त रहीश बाबू पुत्र लियाकत हुसैन निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना शाही को दबोचा। अभियुक्त के कब्जे से बरामद गांजे और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह झारखंड से गांजा लाकर बेचने का कार्य करता था ताकि जल्दी पैसे कमा सके। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आकाश कुमार, उपनिरीक्षक सतवीर सिंह पुण्डीर, हेड कॉन्स्टेबल वेदराम और कॉन्स्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।