फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तीसरे दिन मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ

WhatsApp Image 2025-09-20 at 5.37.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा संचालित एडीआर मॉनिटरिंग सेंटर (AMC) के तत्वावधान में चल रहे फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे ओपीडी पर्चा काउंटर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सीय उपकरणों के संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उनके सुरक्षित उपयोग के लिए मार्गदर्शन देना रहा। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार ने कहा कि—
“दवाओं का गलत या बिना चिकित्सकीय परामर्श उपयोग गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर सकता है। फार्माकोविजिलेंस का मकसद न केवल दुष्प्रभावों की पहचान करना है, बल्कि समाज में दवाओं के सुरक्षित उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। हमारे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत यह नाटक आम जनता को सरल और सहज भाषा में महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रभावी माध्यम बना है।” नुक्कड़ नाटक में एमबीबीएस बैच 2023 के छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने इस वर्ष के विषय “दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूकता” पर आधारित विभिन्न दृश्य प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में यह संदेश दिया गया कि रक्तचाप की दवाइयों, सौंदर्य प्रसाधनों अथवा अन्य चिकित्सा उत्पादों का बिना चिकित्सकीय परामर्श उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। नाटक का निर्देशन डा. रश्मि सिंह (AMC कोऑर्डिनेटर व विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी) एवं डा. वेंकटनारायण (प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी) द्वारा किया गया। संवाद लेखन का कार्य डा. नुदरत और डा. रूबीना ने किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डा. नेहा सिंह, डा. सुचेता यादव, डा. नेहा सिंह (दंत विभाग), डा. अमित कुमार, डा. लालेन्द्र यादव, डा. पुनीत कुमार, डा. नितेश पति तिवारी, डा. राजेश कुमार शाक्य, डा. रूबीना, डा. नुदरत सहित चिकित्सा, नर्सिंग एवं पेरामेडिकल संकाय के अनेक सदस्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights