एक राष्ट्र, एक चुनाव से न केवल सार्वजनिक धन की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में स्थिरता आएगी
उझानी। नगर के एपीएम डिग्री कॉलेज में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे उन्होंने बच्चों को विस्तार से बताया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से चुनाव प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से लाभकारी होगी। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि अलग-अलग समय पर चुनाव कराने में सरकार को भारी खर्च उठाना पड़ता है और संसाधनों की बर्बादी होती है। एक राष्ट्र, एक चुनाव से न केवल सार्वजनिक धन की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में स्थिरता आएगी। यह योजना लोकतंत्र को मज़बूती देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है,” जिला प्रचारक भरत लाल जी ने कहा। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश की आर्थिक व्यवस्था व देश में विकास की गति बढ़ जाएगी कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए। बच्चों में उत्सुकता देखने लायक थी और वे इस विषय पर गहन चर्चा में शामिल हुए। इस प्रकार का संवाद उन्हें लोकतंत्र की प्रक्रिया और उनके नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का एक उत्कृष्ट अवसर था। जिला सह संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले लाभ व इसमें युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला इस दौरान कॉलेज के3 डायरेक्टर डॉ MS अग्रवाल,कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ,अनमोल जी ,डॉ महेश अर्पित सक्सैना , रितेश शर्मा, विभांशु दत्त, विनोद पाल इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व को समझें और भविष्य में देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और देश के प्रति जागरूकता भी जरूरी है!













































































