मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Bihar

मरने से पहले लोको पायलट ने बनाई थी वीडियो, मौत के एक हफ्ते बाद वायरल, तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया

September 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आजमगढ़।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा वार्ड निवासी लोको पायलट दुर्गेश कुमार की बीते रविवार को हत्या के मामले में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया। लोको पायलट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसके द्वारा अपनी हत्या के लिए ज्ञानेंद्र मिश्रा, क्षमता और उसके भाई को दोषी ठहराया है। बता दें कि कि प्रेम प्रपंच के चलते बीते रविवार को लोको पायलट दुर्गेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अजीत कुमार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।  इस मामले में पुलिस गणेश यादव, अजय यादव, शेरू यादव, गोविंद यादव और ज्ञानेंद्र मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं अब इस हत्या के लगभग एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर लोको पायलट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसके द्वारा कहा जा रहा है कि उसे जमकर मारा गया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वीडियो में लिया हत्यारों का नाम

इसके कारण उसका पूरा शरीर दर्द कर रहा है। उसे कोई दवा पिला दी गई है, जिससे उसका गला सूख रहा है। वायरल वीडियो में उसने कहा है कि अगर उसकी मौत होती है उसके लिए ज्ञानेंद्र मिश्रा, क्षमता और उसका भाई जिम्मेदार होंगे। जिस लड़की क्षमता और उसके भाई को लोको पायलट ने वायरल वीडियो में अपनी हत्या का दोषी बताया है, उसने अभी दो दिन पूर्व ही एसपी को ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेंद्र मिश्रा के बेगुनाह होने की गवाही दी थी। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि वीडियो वायरल होने की जानकारी हमें भी है। लेकिन, पहले ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की का कोई दोष नहीं है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights