बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा आगामी 7 से 10 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में सनातन संस्कृति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग में परम पूज्य सुधांशु महाराज अपने दिव्य एवं प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे। सत्संग के प्रचार-प्रसार के क्रम में बुधवार को श्री रामायण मंदिर, माधोबाड़ी से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। अनिल अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, मिशन प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल, संजय गर्ग एवं महामंत्री पवन अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु हरिनाम का जाप करते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़े। प्रभात फेरी का सनातन धर्म मंदिर, दरगाह मंदिर, गुरुद्वारा मॉडल टाउन एवं हरि मंदिर में श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र शर्मा, राज कुमार चोपड़ा, वंदना अग्रवाल, रेनू वार्ष्णेय एवं रेनू मिश्रा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रभात फेरी का विश्राम हरि मंदिर में हुआ । प्रभात फेरी को सफल बनाने में रश्मि अग्रवाल, रीना अग्रवाल, गीतेश गुप्ता, वंदना अग्रवाल, नीरेश माहेश्वरी, रेनू मिश्रा, मधु सक्सेना, किरण सिंह, प्रियंका मौर्य, कमला पांडे, किरण जौहरी, सुमन सक्सेना, उर्मिला कन्नौजिया, नीतू अग्रवाल, रूबी साहनी, करुणा सक्सेना, गीता जोशी, मनीषा मेहरा, निर्मल सिंह एवं गुड्डी देवी सहित मिशन के अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। मिशन के संदीप मेहरा ने बताया कि सनातन संस्कृति सत्संग के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरियों का क्रम आगे भी जारी रहेगा। 1 अक्टूबर की प्रभात फेरी प्रातः 7 बजे बांके बिहारी मंदिर, राजेंद्र नगर से प्रारंभ होगी तथा इसका विश्राम नीलकंठ मंदिर में किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
सनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी

6.6K views

























































































