मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

संविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापति

September 30, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिओम प्रजापति के नेतृत्व में बुधवार को आई.एम.ए. हॉल में पीडीए महापंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति शामिल हुए। अध्यक्षता महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा की नीतियां संविधान की मूल भावना के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के लोगों को अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए एकजुट होना होगा। सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीडीए की एकजुटता ही राजनीतिक दिशा तय करेगी और अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रही है। पीडीए समाज को उसकी आबादी के अनुपात में सम्मान और भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति ने कहा कि पिछड़े समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी के बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़ों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती दी है। उन्होंने पीडीए समाज से अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच लगातार संवाद की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खान ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है। पीडीए की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों की भागीदारी के बिना विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों की बात की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक हो रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज की एकजुटता लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भागीदारी को मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनीस बेग ने कहा कि गरीब और कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा आम आदमी के जीवन से जुड़ी मूलभूत समस्याओं की बात करती है। उन्होंने पीडीए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जनता की जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को गांव-गांव और बूथ स्तर तक ले जाना होगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। समर्थ मिश्रा ने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार और शिक्षा सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने कहा कि पीडीए केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की अवधारणा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वंचित वर्गों को उनकी भागीदारी और अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए व्यापक जनजागरण जरूरी है। सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है और इसकी रक्षा के लिए जनता को जागरूक होना होगा। कैंट विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक हरिओम प्रजापति ने कहा कि पीडीए महापंचायत का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दयाराम प्रजापति का 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर हरिओम प्रजापति, राम सेवक प्रजापति, प्रताप प्रजापति, ओमपाल प्रजापति और शिव कुमार प्रजापति ने स्वागत किया। वहीं उपस्थित अतिथियों का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में समाजवादी गायक मनोज चौधरी ने गीत गाकर समाँ बाँध दिया।
महापंचायत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय, संविधान और पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, सुरेन्द्र मिश्रा, रणवीर जाटव, जितेंद्र मुंडे, शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, अशोक यादव, अनुज गंगवार, मोहित सक्सेना, नाजिम कुरैशी, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज ग़ज़ल अंसारी, कमलेश ठाकुर, गीता राणा समेत दर्ज़नों महिलाओं सहित अनुज आनंद, दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, सुरेन्द्र प्रजापति, राम सेवक प्रजापति, प्रताप प्रजापति, राम चंद्र प्रजापति, राम भरोसे लाल प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, जोगेंद्र प्रजापति, कौशल किशोर प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, शिवम प्रजापति, मुकेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति,राजेश कुमार प्रजापति,, सुभाष चंद्र प्रजापति देशराज प्रजापति,उमेश कुमार प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, नागेंद्र प्रजापति,रोशन लाल प्रजापति,अमित गिहार, डॉक्टर चाँद, रेहान अंसारीआदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights