मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

अमेरिकी टीवी शो में डेब्यू करने को तैयार पंजाबी सिंगर करण औजला, इस दिन देंगे प्रस्तुति

September 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। पंजाबी गायक-गीतकार करण औजला इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। वह मंगलवार को अमेरिकी टीवी शो ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ का हिस्सा होंगे। किसी भी भारतीय कलाकार के लिए यह बड़ी अपलब्धि है। करण औजला अपने हालिया एल्बम ‘पी-पॉप कल्चर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह प्रोजेक्ट भारत और पाकिस्तान में कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर नंबर एक पर है। कनाडा में भी इस एल्बम की धूम है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

करण औजला के एल्बम को पसंद कर रहे लोग
उनके एल्बम ‘पी-पॉप कल्चर’ के सभी 11 गाने भारत, पाकिस्तान और कनाडा में छाए हुए हैं। इससे करण औजला का प्रभाव और भी गहरा हुआ है। उनका गाना ‘फॉर अ रीजन’ को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना दुनिया भर में प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया है।

करण औजला के फैंस उत्साहित
करण औजला के फैंस को ‘औजलाइट्स’ के नाम से जाना जाता है। इन फैंस के लिए औजला का अमेरिकी टीवी शो में डेब्यू सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं है बल्कि इससे बढ़ कर है। दुनिया के सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले शो में पंजाबी सिंगर को देखना एक अहम क्षण होगा।
जैसे-जैसे शो की तारीख नजदीक आ रही है लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। औजला के लिए फॉलन के मंच पर कदम रखना सिर्फ उनकी कामयाबी नहीं है बल्कि एक ऐसा मौका है जो पंजाबी संगीत को वैश्विक धारा में लाएगा।

दुबई या कनाडा को असली घर नहीं मानते
गायक करण औजला सुरक्षित माहौल की तलाश में 2023 में कनाडा छोड़कर दुबई में बस गए। हाल ही में एक बातचीत में गायक ने खुलासा किया कि उनका दिल अब भी पंजाब में है और वह कनाडा या दुबई को अपना असली घर नहीं मानते।
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में, करण औजला ने भारत लौटने के सवाल पर कहा ‘मुझे अच्छा लगेगा, खासकर अपने गांव में। हालांकि अभी हालात वैसे नहीं हैं जैसे मैं चाहता हूं। उम्मीद है कि भविष्य में मैं ऐसा कर पाऊंगा।’

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights