मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

25 से 30 मई तक बारिश की संभावना, धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा, 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा तापमान

May 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। राजधानी में मई महीने के अंत तक बारिश होने का अनुमान है, ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा। बारिश के बावजूद पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 30 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। वहीं, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार को चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 49 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 38.1, पालम में 37.6 और लोधी रोड में 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर, रिज और पालम में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।राजधानी में हवा की गति तेज होने के कारण वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 दर्ज किया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 12 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा से कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना है। शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।रविवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। इसके अलावा मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 143 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां सूचकांक 75 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। इसके अलावा, नोएडा में 116 और ग्रेटर नोएडा में 94 एक्यूआई दर्ज किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights