मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

एसबीआई पीओ की सैलरी कितनी होती है? चयन पर मिलती हैं ये शानदार सुविधाएं

June 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जॉब्स डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी अधिकारी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही 541 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। स्नातक पूरी कर चुके और बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह भर्ती शानदार अवसर है। इसमें मिलने वाली सुविधाएं और सैलरी काफी बढ़िया है, जिसकी वजह से युवा इस भर्ती की तरफ आर्कषित होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि एसबीआई प्रोबेशनरी अधिकारी को वेतन सहित अन्य क्या सुविधाएं देता है। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers/current-openings. के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

SBI PO Salary: एसबीआई पीओ की सैलरी

एसबीआई पीओ भर्ती (SBI Bharti) में सैलरी की बात करें, तो चयनित होने पर शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये (प्लस 4 एडवांस इंक्रीमेंट) होता है। सैलरी जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के लिए लागू 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के स्केल में होती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance) सहित अन्य कई सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा

एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, वे छात्र जो अपने अंतिम वर्ष में हैं और जिनका परिणाम 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाएगा, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन के समय वे अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है, जो सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights