मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

मझगांव डॉक में 500+ अप्रेंटिस वैकेंसी — 8वीं से लेकर आईटीआई पास अभ्यर्थी करें आवेदन

June 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जॉब्स डेस्क। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 8वीं, 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 523 अप्रेंटिस के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा नजदीक है। योग्य उम्मीदवार 30 जून 2025  तक आवेदन कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानें ग्रुप के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

मझगांव डॉक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता पदानुसार तय की गई है। ग्रुप ‘क’ के पदों के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है, वहीं ग्रुप ‘ख’ के लिए आईटीआई पास होना अनिवार्य है। ग्रुप ‘ग’ के पदों के लिए आवेदन करने वालों को कम से कम 8वीं पास होना चाहिए। यह भर्ती तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग ग्रुप में की जा रही है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसमें दी गई शैक्षणिक योग्यता व पात्रता शर्तें जरूर चेक करें। इससे यह पता चल जाएगा कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए वे योग्य हैं या नहीं। 

जानें आयु सीमा और छूट का प्रावधान

मझगांव डॉक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग ग्रुप के पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। ग्रुप ‘क’ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 19 वर्ष, ग्रुप ‘ख’ के लिए 16 से 21 वर्ष, जबकि ग्रुप ‘ग’ के लिए उम्मीदवारों की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्तूबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। अतः आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आयु संबंधी छूट का लाभ उठाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क का विवरण

मझगांव डॉक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस और एएफसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है यानी इन वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।

इसके बाद, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।

अब आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें (अगर लागू हो)।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights