मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 14.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

चांदनी चौक की बदहाली को लेकर सीटीआई ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

April 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। सौंदर्यीकरण के बावजूद ऐतिहासिक चांदनी चौक दुर्दशा का शिकार है। लालकिला के सामने से फतेहपुरी तक मुख्य सड़क पर अव्यवस्था ही अव्यवस्था नजर आ रही है। दिल्ली में व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई ने चांदनी चौक के वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव विष्णु भार्गव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शहाजहांनाबाद रीडिवलेपमेंट कॉरपोरेशन (SRDC) के जरिए 2021-22 में चांदनी चौक का सौंदर्यीकरण किया था, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के 4 साल बाद चांदनी चौक अब बदहाली का शिकार है। अब यहां की देख-रेख नहीं हो रही है, जगह-जगह गंदगी दिखाई पड़ती है, पटरी बाजार लग रहा है, बेघरों का जमावड़ा लग गया है। अतिक्रमण की वजह से चलना मुश्किल हो गया है।SRDC का अतापता नहीं है।, सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस भी सक्रिय नहीं है। यहां लालकिला, जैन मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब, फतेहपुरी, जामा मस्जिद, चर्च, थोक बाजार हैं, देश-दुनिया से लोग आते हैं। यहां के ताजा हालात देखकर खराब अनुभव पर्यटक ले जा रहे हैं। बृजेश गोयल ने बताया कि चांदनी चौक ऐतिहासिक मुगलकालीन बाजार है और पूरे विश्व में अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। हमने CM से गुहार लगाई है कि हाईलेवल कमिटी बनाई जाए, जो चांदनी चौक का दौरा करे। इसके साथ ही शहाजहानाबाद डेवलपमेंट कारपोरेशन का भी पुनर्गठन किया जाए और चांदनी चौक की विरासत को फिर से लौटाने का प्रयास किया जाए।
मोहित त्यागी की रिपोर्ट

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights