मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरस काव्य संध्या में गूॅंजे काव्य रस के स्वर

April 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में कवयित्री किरन प्रजापति दिलवारी के संयोजन में आईवीआरआई रोड पर सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार दीपक मुखर्जी ‘दीप’ तो वहीं विशिष्ट अतिथि शिवरक्षा पांडेय रहीं। माॅं शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। किरन प्रजापति दिलवारी ने अपनी रचना इस प्रकार प्रस्तुत की- अपने पलड़ों में सिर्फ सच को ही ये तोलेगी भेद कैसा भी हो ये उसकी परत खोलेगी मुझको चुप कैसे कर पाओगे बोलो आखिर मैं न बोलूंगी तो फिर मेरी कलम बोलेगी। गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने अपने गीत के माध्यम से कहा कि बेबसी में आदमी के इस तरह ऑंसू बहे एक दिन तेजाब का बादल अचानक फट गया। सरस काव्य संध्या में नगर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी हास्य, वीर और शृंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, रामकुमार अफरोज, बृजेंद्र अकिंचन, रामकुमार कोली, राम प्रकाश सिंह ओज, रामधनी निर्मल, योगेश दिलवारी, राजकुमार अग्रवाल, ईशाना, राजेश मिश्रा ककरेली एवं देवराज आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights