मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वाणिज्य विभाग में अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता

April 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. (डा.) राकेश कुमार आज़ाद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डा. देवेंद्र सिंह, डा अजय कुमार वर्मा व अपूर्वा सक्सेना ने डॉ अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डा.) राकेश कुमार आज़ाद आजाद ने कहा कि आज़ाद भारत का संविधान ही आजाद भारतीयों का स्वाभिमान है, अतः हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि संविधान का शुद्ध मन से अनुपालन करें।
उप-प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने डा. अंबेडकर को वर्ष 1930 में ‘राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ के लिए लंदन भेजा था, जहाँ उन्होंने दलितों के अधिकारों की पुरजोर वकालत की थी। डा. देवेंद्र सिंह ने कहा कि जब अम्बेडकर जी श्रम मंत्री बने, तब उन्होंने रेलवे प्लेटफॉर्मों पर जाति आधारित ‘पानी के अलग मटकों’ की व्यवस्था को खत्म करवाया। जो एक छोटा-सा निर्णय था, लेकिन इसका बड़ा सामाजिक प्रभाव पड़ा। इसके बाद भाषण प्रतियोगित में 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया, निर्णायक मण्डल में विभाग के शिक्षक डा. सचिन खन्ना, व अपर्णा त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की। जिसमें बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का देवी ने प्रथम व छात्र अंश मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उप-प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुई प्रतियोगिता में डा. रूपक श्रीवास्तव के संचालन किया व सभी के प्रति आभार अखंड प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. कमलेश गौतम, डा गौरव सक्सेना, पोथी राम आदि शिक्षक समेत कई सख्या में छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights