मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

13 अप्रैल को खालसा ग्राउंड कुर्मांचलनगर में मनाया जाएगा बैसाखी पर्व

April 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी के तत्वाधान में 326वें खालसा साजना दिवस (बैसाखी) को समर्पित लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं जिसके चलते एक प्रेस वार्ता का आयोजन कमेटी द्वारा किया गया जिसमें कमेटी अध्यक्ष मालिक सिंह कालड़ा ने बताता की हिंद की चादर सिखों के नवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहब की दिल्ली में हुई शहादत के बाद श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा की सवा लाख से एक लडाऊ, चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊँ, गिदड़ों को मैं शेर बनाऊं तभे गोविंद सिंह नाम कहाऊँ। जिसके चलते 30 मार्च 1699 के दिन को चुना गया तब आनंदपुर साहिब में काफी मात्रा में एकत्रित संगत को संबोधित करते हुए उन्होंने पांच शीश की मांग की जिस पर संगत में से भाई दयाराम जी (खत्री) लाहौर पाकिस्तान, भाई धर्म चन्द्र जी (जाट) हस्तिनापुर, भाई हिम्मत राय जी (झीवर) जगन्नाथ पुरी उड़ीसा, भाई मोहकम चन्द्र जी (छीबा) द्वारका गुजरात एवं भाई साहिब चन्द्र जी (नाई) बिदर कर्नाटक ने गुरु साहिब को अपने शीश दिए जिसके बाद गुरु साहिब ने उन्हें अमृत तैयार कर पांचों को सुरजीत कर दिया। सुंदर पोशाक पहनाकर उन्हें पांच प्यारों के रूप में संगत के सामने प्रस्तुत किया उसके उपरांत उनसे अमृत मांग कर खुद भी अमृत पान किया तभी से इस अवसर को पूरे विश्व मे खालसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। बरेली के समूह संगत इस वर्ष भी खालसा साधना दिवस खालसा ग्राउंड पीलीभीत रोड कुर्मांचल नगर में 13 अप्रैल को मनाने जा रही है। जिसका मुख्य दिवान सुबह से दोपहर तक सजाया जायेगा। 9 अप्रैल को बाबा जुझार सिंह जी का जन्मदिन मनाया जाएगा उसी दिन राज दरबार का भी आयोजन होगा, 11 अप्रैल को इलाही कीर्तन कौशल एवं 12 अप्रैल को अलौकिक कीर्तन दरबार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में रात साढ़े सात से साढ़े 10 बजे तक सजाया जाएगा। कार्यक्रम में सिंह साहिब ज्ञानी जसविंदर सिंह जी पूर्व हेड ग्रंथी श्री दरबार साहिब अमृतसर, पंतप्रसिद्ध कीर्तनी भाई सिमरप्रीत सिंह दरबार साहिब, कितनी राजेंद्र पाल सिंह राजू वीर जी तबला कीर्तन विशेषज्ञ लुधियाना विशेष तौर पर बरेली पहुंचकर संगत को गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचारों से निहाल करेंगे सभी कार्यक्रम का निचोड़ जिसको मुख्य रखते हुए खालसा साधना दिवस मनाया जाता है अमृत संचार 14 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में होगा। बाहर मुख्य रूप से आए विशेष कीर्तनी एवं प्रचारक के साथ लोकल रागी जत्थे मुख्य दिवान में भी हाजरी भरेंगें। कार्यक्रमों में गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समूह संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य सेवादार मलिक सिंह कालड़ा, सचिव गुरदीप सिंह बग्गा परमजीत सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह हैप्पी, राणा प्रताप सिंह, मनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, हरनाम सिंह, अमनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, चंद्र मोहन खन्ना, रणजीत सिंह, जेपी सिंह सेठी, दिव्या प्रीत सिंह, गुरमीत सिंह जसपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights