डीएम ने जनपद की 8 वर्ष की उपलब्धियों की दी जानकारी

22f9a09f-3457-4a5e-bbc0-ba753c17e1d7_1720965953609
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 5.46 लाख निर्धनों को प्रतिमाह निःशुल्क अनाज वितरित कराया गया है। जनपद में 3.58 लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित कराया गया है। 4.39 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया गया है। 7.87 लाख लाभार्थियों को 5 लाख रूपये तक का चिकित्सा सुरक्षा कवच लाभ दिलाया गया है। 56 हजार से अधिक परिवारों को निःशुल्क आवास दिलाये गये है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1.53 लाख से अधिक वृद्धावस्था/निराश्रित महिला/ दिव्यांगजन की पेंशन राशि को 300 रूपये महीने से बढ़ाकर आज 1000 रूपये प्रतिमाह तक किया गया है। डी0बी0टी0 से भुगतान हो रहा। जनपद में 2017 से अब तक 1137 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। जनपद में वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग हेतु वर्ष 2024-25 में 377 सोलर पम्पों की स्थापना कराई गई है। बाढ़ सुरक्षा हेतु अब तक कुल 8 बाढ़ परियोजनाएं पूर्ण कर दी गई है जिससे अधिक से अधिक भूमि का बचाव किया जा रहा है। गोवंश संरक्षण हेतु 298 गोवश आश्रय बनने के साथ-साथ 05 वृहद गोवंश आश्रय स्थल भी बनाये गये है।
उन्होंने बताया कि एच०सी०एल० का प्लांट ग्राम सजनी में 50 एकड भूमि पर स्थापित है। इसका उद्घाटन 28 जनवरी 2024 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है इसकी एक दिन में 100 मिट्रिक टन पराली को इस्तेमाल करने की है इस 100 मेट्रिक टन परली से एक दिन में यह प्लांट 65 मिट्रिक टन बायोफर्टिलाइजर और लगभग 15 मिट्रिक टन गैस उत्पादन करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि 05 करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं में महिला पी०ए०सी० वाहिनी आवासीय जिसकी लागत 300.47 करोड़ रूपये एवं अनावासीय जिसकी लागत 112.31 करोड रूपये से निर्माणाधीन हैं। जल निगम द्वारा जलापूर्ति हेतु 7 परियोजनायें जिसकी लागत 285.86 करोड़ रूपये है। राजकीय मेडिकल कालेज 100 शैय्या के क्रिटिकल यूनिट का निर्माण 34.78 करोड़ रूपये है तथा राजकीय मेडिकल कालेज में नर्सिंग कालेज का निर्माण 20.82 करोड रूपये है। राजकीय महा विद्यालय दातागंज, राजकीय पॉलीटेक्निक खेडा बिल्सी आदि का निर्माण 17.67 करोड़ रूपये है।
उन्होंने बताया कि जनपद बदायूँ में मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का 91.67 कि०मी० जनपद की सीमा से गुजरता है जिसमें वनकोटा (बिसौली रोड), बिनावर (बरेली रोड़) तथा डहरपुर (दातागंज रोड़) पर तीन इंटरचेंज स्वीकृत है। जनपद में 2017 में 5 डिग्री कालेज थे जो अब 2024-25 में 6 हो गये हैं। 2017 में पर्यटन केंद्र 5 थे जो अब 2024-25 में बढ़ कर 6 हो गये हैं जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो गयी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights