मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बुलंदशहर , गाजियाबाद की बिजली पंचायत में निजीकरण रद्द करने की मांग किया प्रदर्शन

March 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज बुलंदशहर और गाजियाबाद में आयोजित बिजली पंचायत में बिजली के निजीकरण के पीछे भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की सारी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की गई। आज बिजली कर्मचारियों ने प्रदेश के सभी जनपदों और परियोजनाओं पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन जारी रखा। संघर्ष समिति ने निजीकरण के पीछे हो रहे भ्रष्टाचार और आम उपभोक्ताओं को होने वाली तकलीफों को उजागर करने के लिए 9 अप्रैल को लखनऊ में विशाल रैली की तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले 24 मार्च को मेरठ में और 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महा पंचायत आयोजित की जाएगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जहां एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी कार्यों में पारदर्शिता की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पारदर्शिता के सिद्धांत को ताक पर रखकर बिजली के निजीकरण हेतु भ्रष्टाचार से ओतप्रोत होकर कार्य कर रहा है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन बिडिंग की सामान्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रहा है और निजीकरण करने हेतु इतना उतावला है कि कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट की अनदेखी कर ट्रांजैक्शन कंसलटेंट नियुक्त करने हेतु बीड खोली जा रही है। संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के पीछे बड़े भ्रष्टाचार से प्रदेश की आम जनता को अवगत कराने के लिए संघर्ष समिति ने हर जिले में बिजली पंचायत करने का निर्णय लिया है। आज बुलंदशहर और गाजियाबाद में बिजली पंचायत आयोजित की गई। गाजियाबाद की बिजली पंचायत में गाजियाबाद नोएडा और हापुड़ के बिजली कर्मचारी सम्मिलित हुए। बुलंदशहर और गाजियाबाद की बिजली पंचायत में एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मांग की गई है की पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 42 जनपदों कि आप वैधानिक ढंग से की जा रही निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्तकी जाए।
इसी क्रम मे बरेली जनपद में मुख्य अभियंता कार्यालय पर हुई विरोध सभा में विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के संयोजक विपुल शुक्ला, गौरव शुक्ला, रविंद्र कुमार आकांक्षा सक्सेना,वी के ग्वाल, मनोज सिंह, अनिल, अवतार सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया एवं आनंद बाबू अमित गंगवार, राजीव कश्यप, अनुज सक्सेना वैभव दीप, हरीश कुमार, मोहित कुमार, मिराज, सिमिर सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, गीतांजलि, छाया नीमा,शारदा रानी, राम जी गुप्ता, राहुल शर्मा, दुष्यंत शर्मा, रवि, राजाराम, मोहित , अर्जुन , राम बहादुर, प्रदीप भारती, रोहित सक्सेना, तस्लीम खान, लवि सक्सेना, सी. पी. सिंह, अरविन्द, जगपाल आदि उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights