मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चैम्बर ऑफ कामर्स ने खेली फूलों की होली, दिए एक्सीलैन्स अवॉर्ड

March 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सैन्ट्रल यू पी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन ने फूलों की होली खेली और अपने कार्य से एसोसिएशन को गौरवान्वित करने पर प्रो जाहिद हसन उर्फ वसीम बरेलवी से एक्सीलैन्स अवॉर्ड वितरित करवाए। शहर के लावण्या रिसॉर्ट्स डोहरा रोड में “होली मिलन समारोह एवं चैम्बर एक्सीलैन्स अबार्ड 2.0” का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंर्तराष्ट्रीय शायर प्रो जाहिद हसन उर्फ वसीम बरेलवी ने अपने शायरी एवं पेश कलाम से उपस्थित लोगों को सोचने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में बरेली कैंट से बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। होली समारोह में आये कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । सभी सदस्य परिवारों एव अतिथियों ने फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनएं दीं एवं देर रात तक कार्यक्रम का आनन्द लिया।मुख्य अतिथि वसीम बरेलवी ने प्रेम एवं सौहार्द के त्यौहार होली की सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। चैंबर के अध्यक्ष राजीव शिघल व सचिव अल्पित अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों व अतिथियों को प्रेम व सौहार्द के त्योहार होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं। चैम्बर की ओर से मुख्य अतिथि वसीम बरेलवी द्वारा मैसर्स एडटेक प्रिन्ट एवं मिडिया प्रा लि के राजेश तनेजा को उनके नये उत्पाद “होमटॉप” फ्लोर क्लीनर के लिए, मैसर्स अलमा मातेर स्कूल के प्रत्यक्ष ढींगरा को अपने नये “किंडरगार्टन स्कूल” के लिए, मैसर्स फनसिटी की श्रीमती अमिता अग्रवाल को उनकी नई यूनिट “बायोगैस संयंत्र” के लिए, मैसर्स फ्यूचर विश्वविद्यालय के मुकेश गुप्ता को उनके नये “आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल” के लिए, मैसर्स खंडेलवाल इडिवल ऑयल के दिलीप खंडेलवाल के पुत्र को उनके “एलबीएस इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी” के लिए, मैसर्स क्रिधा लेमिनेटस के रोशन अग्रवाल को उनकी नयी इकाई के लिए, मैसर्स मेगा क्वालिटी प्रोजेक्टस् एलएलपी के अजय अग्रवाल को उनके नये प्रोजेक्ट “मेगा हाइट्स” के लिए, मैसर्स सिद्धी विनायक ट्रस्ट के अनूपम कपूर को उनके “संभल में स्थित अस्पताल” के लिए, मैसर्स लिटिल सिटल भारत गैस सर्विसेज के आलोक गुप्ता को उनकी नई यूनिट “होटल कंट्री ग्रीन” के लिए एवं मैसर्स श्रीकुमार एसोसिएट्स के सी ए कुमार अग्रवाल को सामुदायिक सेवा के लिए “चैम्बर एक्सीलैन्स अबार्ड 2.0” से सम्मानित किया गया। चैम्बर अध्यक्ष राजीव शिंधल एवं सचिव श्री अल्पित अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि वसीम बरेलवी साहब ने हाल ही में सम्पन्न ऑफिसर्स 11 व चैम्बर 11 के मध्य हुए क्रिकेट मैच की विजेता टीम के खिलाडियों को उनके उत्कृट प्रर्दशन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा निखिल अग्रवाल द्वारा किया गया। इस होली मिलन एवं अबार्ड समारोह के निदेशक शेखर अग्रवाल एवं राजेश कुमार गुप्ता रहे। मोहित ऐरन एवं मोहित गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights