मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूमावि बारी नगला में “इंद्रधनुष ” का सुंदर आयोजन

March 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। हर बच्चा प्रतिदिन विद्यालय आए यह बात पूर्व माध्यमिक विद्यालय वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी के वार्षिक आयोजन में जो इंद्रधनुष के नाम से जया लॉन बारी नगला आयोजित किया गया था खंड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र क्यारा पूरन सिंह जी ने कही । उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि जब तक अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय नहीं भेजेंगे तब तक भौतिक संसाधनों के रूप से बेहतर विद्यालय भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा नहीं दे सकता । इसलिए शारदा संगोष्ठी का यही संदेश है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के सम्मुख पूरन सिंह जी एवं एस आर जी डॉ. अनिल चौबे, डॉ. लक्ष्मी शुक्ला एवं ग्राम प्रधान वारी नगला शिव कुमार पटेल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बच्चों ने जैसा कार्यक्रम का नाम था इंद्रधनुष वैसे ही विविध रंगों से सजाए गए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमें प्रमुख थे बेखौफ आजाद, पंछी बनू कार्यक्रम बालिका शिक्षा और नारी सशक्ति करण पर आधारित थे। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा सहायक अध्यापक , नवनीत यादव , प्रीति शर्मा व आशा राणा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बरेली मानवेंद्र सिंह ने की अपने उद्बोधन में एसआरजी डॉ.अनिल चौबे ने माता अभिभावकों से यह प्रश्न किया कि अपने बच्चों को मंच पर इस प्रकार प्रस्तुति देते देखकर उन्हें कैसा लग रहा है ? सभी माताओ ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी सहमति दी । एस आर जी डॉ लक्ष्मी शुक्ला ने अभिभावकों का सहयोग अभिभावकों का साथ और सामुदायिक सहभागिता के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है यह बात अपने उद्बोधन में कहीं। ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल ने कहा कि जो अभिभावक काम करने बाहर चले जाते हैं वह अपने बच्चों को साथ ना ले जाएं जिससे उनकी शिक्षा बीच में बाधित न हो प्रारंभिक शिक्षा सभी बच्चों के लिए आवश्यक है ,उसका कानूनी हक है। इसलिए बच्चों को अपने साथ बाहर ना ले जाएं ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। इस अवसर पर 100% उपस्थित वाले बच्चों, सभी कक्षाओं के एक निपुण बालक और एक निपुण बालिका और उनके अभिभावक को, विद्यालय के सर्वाधिक अनुशासित बच्चे, सर्वाधिक सहयोग करने वाले बच्चों में क्रमशः सिया, हिमांशु, देवेन्द्र, स्वाति, केतन, वर्षा, ब्रजेश, प्रियांशी, नितेश, अंकुश, राजवीर, राजू, संध्या, भावना, शिवम्, प्रिया, कमलेश को उनके अभिभावकों सहित पुरस्कृत किया गया और साथ ही विद्यालय के सबसे जागरूक माता अभिभावक को क्राउन पहना कर उसका सम्मान किया गया ।अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष मानवेंद्र यादव ने विद्यालय संचालन और इस कुशल आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा होली पर्व से संबंधित एक विशेष रंगारंग कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुतियां दी, जो होली के पर्व के महत्व को दर्शाने वाली थी , जिसमें सभी ने मिलकर प्रतिभाग किया और एक दूसरे को होली के पर्व की मंगल बधाई दी । सभी आमंत्रित अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष रेनू गुप्ता, जूनियर हाई स्कूल शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार, धर्मेंद्र पटेल , सूरज सक्सैना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन स्नेह लता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक तलत परवीन, संतोष मिश्रा, कल्पना पांडे , नरेंद्र सिंह, गजेंद्र कुमार तथा बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights