मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दहेज में कार और 7 लाख रुपए न मिलने पर तोड़ा रिश्ता

March 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कानून और शासन -प्रशासन दहेज के सख्त खिलाफ हैं। इसके बावजूद लालची लोग रिश्ता तय करने के बाद भी शादी से इनकार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बारादरी इलाके का सामने आया है। गोद भराई और टीका की रस्म अदायगी होने के बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। वजह इसकी यह रही कि लड़की वाले दहेज में सात लाख रुपये और कार नहीं दे पाए। लड़की की मां ने वर पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभीआरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर में रहने वाली परमेश्वरी ने अपनी पुत्री की शादी का रिश्ता मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के गांव मिलक भैंसिया निवासी सुनील कुमार से तय किया था। 28 जनवरी 2024 को गोद भराई की रस्म अनुष्का वैडिग गार्डन काशीपुर में की गयी थी। परमेश्वरी के मुताबिक उन्होंने टीका में लड़के सुनील कुमार को एक तोला सोने की अंगूठी, उसके घरवालों को 60 जोड़ी कपडे़ और 1 लाख 51 हजार रुपये नकद दिए थे। दावत और सामान मिलाकर 5 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी की तारीख 11 मार्च 2024 सुनिश्चित की गयी थी। लेकिन गोद भराई के बाद उन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। रुपये देकर बरेली प्वांइट बारातघर भी बुक कर दिया था। इसी बीच 25 फरवरी 2024 को सुनील कुमार के पिता किशनपाल, मां सुमित्रा देवी, भाई अनिल कुमार, उसकी पत्नी रजनी, बहन पूनम, बहनोई बोनू सिंह और ममेरा भाई रवि कुमार उनके घर लगुन और शादी की तैयारी के बारे में बात करने आए। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने दहेज में 7 लाख रुपये नकद और वैगनआर कार की मांग की। परमेश्वरी के अनुसार उनके पति ने सात लाख रुपये और कार देने में असमर्थता जताई, जिस पर लड़के वालों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने कहा कि यह शादी तभी हो सकती है, जब सात लाख रुपये और कार दोगे। इसके बाद लड़के वाले नाराज होकर चले गए। बाद में परमेश्वरी के पति नेमचन्द ने कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन लड़के वाले अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि 7 लाख रूपये और कार नहीं दोगे तब तक शादी नहीं हो सकती। परमेश्वरी का आरोप है कि उनके 1 लाख 51 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कपडे़ आदि करीब 4 लाख का माल लड़के वालों के पास है, जो नहीं लौटा रहे हैं। आरोप है कि लड़के वाले उनकी बेटी से न तो शादी करने को राजी हैं, और न उनके रुपये और माल लौटा रहे हैं। परेशान होकर परमेश्वरी ने थाना बारादरी में तहरीर दे दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार उसके पिता किशनपाल, मां सुमिरा देवी, भाई अनिल कुमार, उसकी पत्नी रजनी, बोनू सिंह, उसकी पत्नी पूनम और रवि कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights