मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 25 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आरएसी ने कराया 11 ख़ुशनसीब बेटियों का इज्तिमाई निकाह

February 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी और आरएसी ट्रस्ट की जानिब से आज 11 ख़ुशनसीब बेटियों का इज्तिमाई निकाह कराया गया। शरीअत की पाबंदी के साथ सजाई गई इस मुबारक महफ़िल में दूल्हों और दुल्हनों के घरानों से आए मेहमान भी शरीक हुए। महफ़िल की सरपरस्ती नबीरा-ए-आला हज़रत अफ़रोज रज़ा क़ादरी साहब ने फ़रमाई। नबीरा-ए-आला हज़रत व आऱएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने सभी जोड़ों के निकाह पढ़ाए। लॉन के एक सिरे पर उलामा और दूल्हों के लिए बड़ा स्टेज सजाया गया। लिहाज़ा दुल्हनों को अंदर हॉल में बैठाया गया और दूल्हों को मैदान पर बने बड़े स्टेज पर। नबीरा-ए-आला हज़रत अदनान मियाँ की जानिब से दूल्हों के सेहरे और दुल्हनों की सेहरियों का इंतज़ाम भी था। सेहरे और सेहरियाँ बँधने के बाद दूल्हों-दुल्हनों की फबन देखते ही बनी। इस दौरान मेहमानों की आमद का सिलसिला भी चलता रहा, जिसमें शहर की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल रहीं। हज़रत अदनान मियाँ साहब ने सभी जोड़ों के निकाह पढ़ाए तो महफ़िल शबाब पर पहुँची। तमाम मेहमानों ने नए जोड़ों को मुबारकबाद पेश की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौक़े पर नबीरा-ए-आला हज़रत ने अपनी तक़रीर में दूल्हों और दुल्हनों को शरीअत की पाबंदी के साथ रहने की ताकीद की। उन्होंने महफ़िल में शरीक मेहमानों को मुख़ातिब करते हुए निकाह को आसान बनाने पर ज़ोर दिया और सभी जोड़ों को दुआओं से नवाज़ा। निकाह के बाद सभी ने खाना खाया गया । आख़िर में सभी जोड़ों को तोहफ़ों के साथ रुख़सत किया गया। इस ख़ूबसूरत महफ़िल में बड़ी तादाद में आरएसी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेज़बान की हैसियत से जुटे रहे। इस मौक़े पर ख़ानवादा ए रज़विया से हज़रत सिराज रज़ा ख़ाँ, ख़ान नईम अहमद साहब, हज़रत क़ारी तस्लीम रज़ा ख़ाँ, मौलाना हम्माद रज़ा क़ादरी, मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा क़ादरी, हज़रत नजीब रज़ा ख़ाँ, हन्नान उद्दीन रज़ा, मुकर्रम रज़ा ख़ाँ, फैज़ रज़ा ख़ाँ, ईक़ान रज़ा ख़ाँ, मोहसिन हसन ख़ाँ के साथ डॉ. अनीस बेग, सरफ़राज़ वली ख़ाँ, अंजुम अली बरकाती एडवोकेट, चौधरी असलम मियाँ, इंजीनियर अनीस अहमद, डॉ. सय्यद महफ़ूज़ अली सहित हज़ारों के तादाद में आरएसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights