मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहटी जागीर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

February 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। क्यारा विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहटी जागीर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया तथा मेले में विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने उपस्थित सभी अभिभावकों तथा विद्यालय के अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हम सभी को मिलकर प्राप्त करना होगा। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर बच्चे देश का नाम रोशन कर सकते हैं, इसीलिए उनकी विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति भी अति आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय को गांव के लिए बहुत ही आवश्यक बताते हुए ग्रामीणों से निवेदन भी किया कि बच्चों की छुट्टी होने के बाद विद्यालय के देखरेख की जिम्मेदारी ग्रामीणों को भी संभालनी चाहिए। इसके लिए सभी की जागरूकता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शारदा कार्यक्रम के ऊपर लघु नाटिका तथा आउट ऑफ स्कूल बच्चों के संबंध में विशेष प्रस्तुति भी दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा मेलों में लगाए गए स्टॉल से बच्चों ने खाने-पीने की वस्तुएं खरीद कर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अभिभावकों को अपार आईडी, विद्यालय की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया तथा विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले कक्षा 6, 7, 8 के बच्चों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सीमा सक्सेना, मीरा यादव, सिम्मी अनामिका आदि अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी व्यक्तियों को जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights