कांग्रेस ने कवि प्रदीप एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Image 2025-02-06 at 17.50.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रकवि स्व प्रदीप जी की जयंती एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कवि प्रदीप का मूल नाम रामचन्द्र नारायणजी द्विवेदी तथा वे भारतीय कवि एवं गीतकार थे जो देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की रचना के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि में ये गीत लिखा था। लता मंगेशकर द्वारा गाए इस गीत का तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 26 जनवरी 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीधा प्रसारण किया गया। गीत सुनकर जवाहरलाल नेहरू के आंख भर आए थे। कवि प्रदीप ने इस गीत का राजस्व युद्ध विधवा कोष में जमा करने की अपील की। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर मोरपाल प्रजापति ने मोतीलाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि मोतीलाल नेहरू की पत्नी का नाम स्वरूप रानी था। जवाहरलाल नेहरू उनके एकमात्र पुत्र थे। उनके दो कन्याएँ भी थीं। उनकी बडी बेटी का नाम विजयलक्ष्मी था, जो आगे चलकर विजयलक्ष्मी पण्डित के नाम से प्रसिद्ध हुई। उनकी छोटी बेटी का नाम कृष्णा था। जो बाद में कृष्णा हठीसिंह कहलायीं। लेकिन आगे चलकर उन्होंने अपनी वकालत छोडकर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में कार्य किया था। 1923 में उन्होने देशबंधु चित्तरंजन दास के साथ काँग्रेस पार्टी से अलग होकर अपनी स्वराज पार्टी की स्थापना की। 1928 में कोलकाता में हुए काँग्रेस अधिवेशन के वे अध्यक्ष चुने गये। 1928 में काँग्रेस द्वारा स्थापित भारतीय संविधान आयोग के भी वे अध्यक्ष बने। कार्यक्रम में एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, प्रदीप माथुर, शिवपाल सिंह, रामपाल सिंह ,प्रेमपाल, धर्म सिंह, नियाज अहमद ,शमशुद्दीन, शराफत हुसैन दिनेश गौड़ ,पप्पू फारुकी आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इगलास हुसैन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights