दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की फेयरवेल पार्टी हुई

WhatsApp Image 2025-02-03 at 17.55.20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया जिसका एक नाम रखा गया आगाज यह आगाज़ कार्यक्रम विद्यालय के ही अभ्यंतर हाल में आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर विवेक भारती, फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना, चेयरमेन ज्योति सक्सेना, प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे व उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि जीवन में हर नई शुरुआत एक नये अध्याय के समान होती है जो हमें आगे बढ़ाने और अपनी क्षमताओं को परखने का अवसर प्रदान करती है उन्नत जीवन का एक नया चैप्टर केवल बदलाव ही नहीं बल्कि एक नई सोच दृष्टिकोण और ऊर्जा के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ने का प्रतीक है। एक नए अध्याय की शुरुआत अक्सर आत्म निरीक्षण और आत्म सुधार से होती है यह वह समय होता है जब व्यक्ति अपने पिछले अनुभवों से सीखी हुई बातों को आत्मसात करता है और नई संभावनाओं की ओर अग्रसर होता है उन्नत जीवन का यह चरण आत्मविश्वास धैर्य और सतत प्रयासों की मांग करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्यारे बच्चों जब जीवन के नए अध्याय की बात आती है तो इसे एक खाली पन्ने के रूप में देखा जा सकता है इसमें वही लिखा जाएगा जो आप तय करेंगे सकारात्मक सोच और स्पष्ट लक्ष्य इस यात्रा के महत्वपूर्ण पायदान है हमें यह समझना होगा की चुनौतियां और असफलताएं इस प्रक्रिया का हिस्सा है हर असफलता हमें कुछ नया सिखाती है और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है खुद पर विश्वास लगातार सीखने की ललक और मेहनत के साथ आगे बढ़ते जाइए मंजिल भी फैलाए आपका इंतजार कर रही है विद्यालय प्रबंधक ने इसके साथ कहा आगाज एक प्रेरणा है यह शब्द हमें विश्वास दिलाता है की अंत कहीं भी नहीं है बल्कि कुछ नया करने का अवसर है आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को आकार देना ही आगाज है। आज आपका यह कदम यह आगाज हमारी आंखें तो नम कर ही जाएगा लेकिन हम सभी डी पी एस के द्वारा दिल से बाहें फैलाए आपके उस दिन का इंतजार करेंगे जब आप सफलता की सारी हदें पार करके एक सफल व्यक्तित्व के रूप में वापस आएंगे, तब हम आपको सीने से लगा गर्व की अनुभूति करेंगे आज की यह नम आंखों का एक एक आंसू तब सार्थक होगा, और आशा है हर बच्चा इसे सार्थक करेगा। इन्हीं आशाओं के साथ चलते रहें बढ़ते रहें आगाज, आगाज, आगाज के साथ। इसी के साथ रंगारंग कार्यक्रम नृत्य और गायन ने सभी का दिल जीत लिया । इसके अलावा मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल मिस्टर डी पी एस व मिस डी पी एस भी घोषित किए गए। मिस्टर डी पी एस सक्षम राजपूत, व मिस डी पी एस उर्मि सिंह को बनाया गया। मिस्टर फेयरवेल अकर्णव मुंद्रा तथा मिस फेयरवेल वैभवी भारद्वाज बनी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किया उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और दोस्तों के साथ बिताए पलों को याद किया और अपने सफ़र के दौरान मिले समर्थन के लिए विद्यालय का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या जी ने सभी का धन्यवाद किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights