मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डकैती, लूट की योजना बनाते हुए 8 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

February 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सीबीगंज व एसओजी टीम द्वारा लुट ,डकैती, नकबजनी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर डकैती, लूट की योजना बनाते हुए 8 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह बरामद किए है प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज मय पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि टियुलिया पुल से आगे ग्रीन नर्सरी के पास कुछ बदमाश बैठे देखे हैं, कल रात भी वहां पर बदमाश देखे गये थे उनके पास अवैध असलहे भी है तथा हाईवे पर लूटपाट के इरादे से सडक से नीचे झाडियों में बैठे हैं। प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी के साथ मिलकर दो पार्टी बनाकर पुलिस बल के साथ बताये गये स्थान पर घेराबंदी की गयी तथा गिरफ्तारी के प्रयास किये गये तो बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी तथा पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त विकास कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप निवासी अगरास थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं हाल पता दावडी थाना दावडी दिल्ली के बायें पैर मे घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हुआ है तथा सात अभियुक्त 1. विवेक उर्फ राणा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी ईखेडा थाना इस्लामनगर जिला बदायूं हाल निवासी बोध विहार फेस-2 मकान नम्बर ओ 15 ग्रउन्ड फ्लोर थाना विजय विहार दिल्ली ,अखिलेश सिंह पुत्र सर्वेश सिंह निवासी रामापुर अधेकन धाना लुनार जिला हरदोई , सोनू कश्यप पुत्र मुन्नालाल निवासी सतईया पट्टी थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली हाल पता सोना पल्लवल गुड़गांव हरियाणा , सर्वेश कश्यप पुत्र मीहीलाल निवासी मडोली अवरास थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली , सागर सहराबत पुत्र नरेन्द्र सहराबत निवासी सिंधु बार्डर थाना अलीपुर दिल्ली, आशु शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी बुद्ध विहार फेस-2 थाना रिठाला दिल्ली मूल निवासी रतरोई थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ , श्याम सुन्दर पुत्र तेजपाल निवासी छोटी बरामई थाना बिलसी जिला बदायूं को टियूलिया पुल से आगे करीब 01.50 किमी ओर ग्रीन नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त विकास कश्यप उपरोक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद फोन कम्पनी ओप्पो 79 रंग आसमानी व जेब से दो सो रूपये बरामद हुए है, अभियुक्त विवेक उर्फ राणा के कब्जे से एक तमन्चा देशी 12 बोर मय दो कारतूस जिन्दा 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस एक फोन कम्पनी ओपो ए-15 एस रंग सिल्वर व दो सो रूपये बरामद हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अभियुक्त अखिलेश सिंह के कब्जे से एक चाकू, एक मोबाइल रियलमी नारजो परपल कलर तथा जेब से तीन सो रूपये बरामद हुए, अभियुक्त सोनू कश्यप के कब्जे से एक नाजायज चाकू 2 फोन रेडमी व ओप्पो व दो सो रूपये बरामद हुये। अभियुक्त सर्वेश कश्यप के कब्जे से एक चाकू व एक वीवो मोबाइल व सो रूपये बरामद हुए। अभियुक्त सागर सहरावत के कब्जे से एक चाकू व एक वीवो मोबाइल व 150 रूपये बरामद हुए। अभियुक्त आशु शर्मा के कब्जे से मोबाइल कम्पनी आईफोन व 150 रूपये बरामद हुए। अभियुक्त श्यामसुन्दर के कब्जे से एक चाकू व एक फोन कम्पनी ओप्पो रंग बरामद हुआ तथा अभियुक्तगणों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल एक बजाज पल्सर व एक हीरो स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। घायल अभियुक्त विकास कश्यप को ईलाज हेतु सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली भेजा गया जहां से अभियुक्त विकास कश्यप उपरोक्त को जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया। पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में थाना सीबीगंज मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ पर अभियुक्त सर्वेश ने बताया कि में बरेली का ही रहने वाला हूँ परन्तु मैं सिंधु बार्डर पर पूजा टेंट हाउस पर काम करता था तथा वही पर सिंधु बार्डर गांव के सागर सहरावत तथा अखिलेश व आशु शर्मा, विवेक शर्मा तथा डाबरी मोड उत्तमनगर पर रह रहे विकास हम सभी 6 लोग आपस में दोस्त है तथा सोनू कश्यप मेरी रिश्तेदारी में आता है जो सोना पल्वल हरियाणा में छोले कुल्चे का काम करता है तथा सोनू का दोस्त श्यामसुन्दर सोना में गोलगप्पे की रेढी लगाता है हमने दिल्ली में 2-3 मोबाइल छीने थे वहां से हम लोगों को लूट करके पैसे कमाने की ललक पड़ गयी तो मैने विचार किया कि में अपने दोस्तों को बरेली यूपी ले जाकर एक गैंग बनाकर लूट व डकैती करके पैसे कमांऊ और इसी योजना के तहत मैने अपने सातों दोस्तों के साथ मिलकर एक गुजराती दीपक नाम के लड़के से 6 चाकू तथा एक 315 बोर का तमंचा करीब 3 महीने पहले 9,000/- रूपये में खरीदे थे। दिनांक 29 जनवरी को श्याम सुन्दर व अखिलेश स्पेन्डर मोटर साईकिल से तथा सर्वेश और आशू पल्सर मोटर साईकिल से तथा मैं, सागर, विवेक और विकास ट्रेन से बरेली के लिये चले थे और दिनांक 30 जनवरी को हम सभी आठो लोग मेरे गांव मडोली में घर पर आ गये थे। दो दिन से हम फतेहगंज पश्चिमी में सुनारो की दुकान व हाइवे पर डकैती के लिये रैकी कर रहे थे। आज हम रात्रि करीब 12:00 बजे इन दोनो मोटर साईकिलों से रोड पर लूट करने के लिये यहां इकटठा हुये थे तथा लूट से पहले हमने यहां पर बैठकर शराब का सेवन किया था अब रोड पर लूट/डकैती की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम , प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी , देवेन्द्र सिंह धामा एसओजी प्रभारी , निरीक्षक अपराध सुभाष कुमार , उनि सौरव यादव ,उनि संजय यादव , उनि मांगेराम ,उनि बलवीर सिंह , हेका रूपेन्द्र कुमार , कांस्टेबल महीपाल सिंह, निकुल बालियान , शांति स्वरूप , हेका कुलदीप, कांस्टेबल इरशाद मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights