रोहिलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन ने किया एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन

WhatsApp Image 2025-01-17 at 16.05.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नेशनल स्टार्टअप डे के अवसर पर रोहिलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन ने आज एक एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया जिसका विषय “एसेंशियल स्टेप्स फॉर स्टार्टअप सक्सेस : कंप्लायंस एंड कंसीडरेशन” था। इसमें स्टार्टअप इंडिया के नेशनल मेंटर और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉक्टर नवनीत कुमार शुक्ला का उद्बोधन रहा। अपने लेक्चर में डॉक्टर शुक्ला ने कहा कि स्टार्टअप्स को आमतौर पर कॉपी पेस्ट की प्रक्रिया से बचना चाहिए तथा बड़ी संख्या में रजिस्टर हो रहे स्टार्ट अप्स को सफलता के लिए ये ध्यान रखना होगा कि वो ज़ीरो टू वन पर फोकस करते हुए नए विचारों पर कार्य करें। वन टू एन यानि पहले से चल रहे स्टार्ट अप्स आइडिया को कॉपी पेस्ट करने से बचें। अगर उनके आईडियाज या प्लान में नयापन नहीं है तो कम से कम प्रोसेस में नयापन लागू करें जिससे उनके उत्पादन की लागत और डिलीवरी चार्ज में कमी आए और सफलता के अवसर बढ़ें। इस अवसर पर आर आई एफ के सीओओ प्रोफेसर यतेंद्र कुमार ने रोहिलखंड इनक्यूबेशन द्वारा स्टार्टअप को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में सभी को बताया। कार्यक्रम में इनक्यूबेशन मैनेजर रोबिन बलियान, आयुषी अग्रवाल, शुभि अग्रवाल, एंड समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights