मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीमारी से परेशान बीसीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

December 2, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के एक निजी संस्थान के हॉस्टल के कमरे में बीसीए छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा की मौत के बाद हास्टल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कमरे से एक सुसाइड नोट और ढेर सारी दवाइयां मिली हैं। छात्रा ने अवसाद में आत्महत्या की है। इसके पीछे की वजह का उसने सुसाइड नोट में जिक्र किया है। बजरिया खुटार, शाहजहांपुर की रहने वाली छात्रा निहारिका सिंह एक निजी संस्थान में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह हॉस्टल के टॉप फ्लोर पर उसके कमरे में दूसरी छात्राओं ने शव फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद फील्ड यूनिट, सीओ नवाबगंज, नायब तहसीलदार सदर, महिला सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। कमरे में फंदे पर छात्रा का शव झूल रहा था। इसके बाद शव को नीचे उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छात्रा के शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस ने इस सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा मम्मी पापा का शुक्रिया, उन्होंने मेरा इलाज कराया और मेरा साथ दिया। प्यार हमें यहां तक ले आया और आगे भी ले जा रहा है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसी वजह से छात्रा अवसाद में थी। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद छात्रा निहारिका के पिता अवधेश सिंह बरेली पहुंच गये। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, फिलहाल करीब 25 साल से शाहजहांपुर के खुटार में कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह ही बेटी से बात हुई थी। छात्रा के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights