मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, चार नामजद और 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

November 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना मीरगंज क्षेत्र में सिंधौली रोड पर मंगलवार रात लगभग 9 बजे टहलकर आ रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे , छेड़छाड़ का विरोध करने पर डेयरी संचालक और उनके भाई पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में चार नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीरगंज थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी मनोज अपने भाई प्रमोद के साथ रात 9 बजे अपनी डेयरी बंद कर कस्बे से गांव लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि सिंधौली चौराहे पर रहीस कुरैशी महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ कर रहा था। महिलाओं की असहजता देखकर मनोज और प्रमोद ने रहीस को ऐसा करने से रोका। रहीस ने विरोध करने पर न केवल हमला किया, बल्कि कॉल कर अपने पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुला लिया। थोड़ी देर में अयान कुरैशी, कयूम कुरैशी, समीर कुरैशी और करीब 40 अन्य लोग वहां पहुंचे और मनोज और प्रमोद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। सूचना पाकर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चार नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights