मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 17.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल की ‘प्रतिष्ठा’ एवं ‘नव्या’ नेशनल ऑटोमोबाइल ओलंपियाड परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

November 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में सी0बी0एस0ई0 द्वारा निर्देशित नेशनल ऑटोमोबाइल ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा-6 से कक्षा-12 तक के 250 बच्चों ने प्रथम चरण में रीजनल स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें कि सी0बी0एस0ई0 स्कूल के देश भर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता को मदर एथीना स्कूल के 32 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण किया। द्वितीय चरण में बैवकैम द्वारा ऑनलाइन परीक्षा इन 32 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग करने पर राष्ट्रीय स्तर के लिए इनमें से कक्षा-9 की ‘प्रतिष्ठा सारस्वत’ एवं ‘नव्या उपाध्याय’ द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण कर मध्य प्रदेश के भोपाल में ‘स्कोप ग्लोबल स्किल’ इंस्टीट्यूट जाने का अवसर प्राप्त किया गया है। वहाँ इन दोनों विद्यार्थियों को रोबोटिक्स एवं मशीनरी की कक्षा के साथ-साथ परीक्षा में प्रतिभाग कर उत्तीर्ण होने पर विदेश जाने का सुवसर प्राप्त होगा। यह गौरव बदायूँ जिले के एकमात्र विद्यालय मदर एथीना स्कूल को प्राप्त हुआ है। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस गौरवशाली पल को जीवन की उपलब्धि के रूप में प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया है। साथ ही उनके परिवार को भी इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने यह भी बताया कि हम विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु भी तैयार करते रहते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights