मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस के चुनावी सभा में रेलवे कर्मचारियों ने किया एक तरफा जीत का ऐलान

November 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे में मान्यता के लिए हो रहे चुनाव में पेंशन विहीन युवा रेलवे कर्मचारियों के बीच अति लोकप्रिय एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस सम्बंध इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के इज़्ज़तनगर यांत्रिक वर्कशॉप के सामने चुनावी सभा मे हजारों रेलवे कर्मचारियों का उमड़ा जन सैलाब। एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस पूर्वोत्तर’ रेलवे में पुरानी पेंशन योजना बहाली, निजीकरण, निगमीकरण के विरुद्ध लड़ाई में सबसे अग्रणी संगठन रहा है। 1 जून 2023 को शुरू हुई एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा जो अट्ठारह हजार किलोमीटर तक चली और नई दिल्ली, रामलीला मैदान में 1 अक्टूबर 2023 को ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुई “पेंशन शंखनाद महारैली” में नेतृत्वकारी भूमिका में शामिल रहा है, चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस, केंद्रीय अध्यक्ष व इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन IREF राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि इज़्ज़तनगर के यांत्रिक वर्कशॉप के सामने रेलवे कर्मचारियों ने विजयश्री का शंखनाद उन सभी शक्तियों के खिलाफ है, जिन्होंने रेलवे कर्मचारियों के हितों के एवं उनके मान सम्मान, बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन के खिलाफ सरकार से समझौता किया है। चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस मुख्य सरंक्षक सुभाष दूबे ने कहा कि रेलवे के दोनों फेडरेशन NFIR/AIRF के साथ केंद्र सरकार की बी टीम BRMS को भी मान्यता से बाहर रखना होगा क्योंकि एनपीएस व यूपीएस लागू करवाने के साथ रेलवे का निजीकरण करवाने में इनकी बड़ी भूमिका है, सभा को सम्बोधित करते हुए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन IREF राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने आह्वान किया कि जब तक हूबहू पुरानी पेंशन बहाल नही होती है तब संघर्ष जारी रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे के राष्ट्रीय प्रचार सचिव – डॉ कमल उसरी ने कहा कि रेलवे में हो रही लगातार दुर्घटनाओं के लिए शतप्रतिशत रेलवे का निजीकरण जिम्मेदार है, हम आप तमाम साथियों को विश्वास दिलाते हैं कि रेलवे के हो रहे निजीकरण को जनता की भागीदारी से यकीनन रोकेंगे, सभा को सम्बोधित करते हुए एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस केंद्रीय महामंत्री अब्दुल शेख ने कहा कि रेलवे का मान्यता का चुनाव जीतते ही मेंस कॉग्रेस रेलवे में नई भर्ती सुनिश्चित करेगी, एन ई रेलवे मेंस कॉग्रेस इज्जतनगर मंडल मंन्त्री रजनीश तिवारी ने कहा कि आज के नामांकन में उमड़े सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों के सैलाब ने यह साबित कर दिया है कि 12 दिसंबर को ओपीएस का सूरज पुनः उदय होगा, हमें सभी कटेरिगल एसोसिएशन समर्थन दे रही है, हम सभी रेलवे कर्मचारी के साथ मिलकर लड़ रहे हैं, हम यकीनन जीतेगें, चुनावी सभा में मुख्य रूप से लखनऊ मंडल से धीरज खरे, इज़्ज़तनगर के मंडल मंत्री- रजनीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष- शैलेन्द्र सिंह, जयेंद्र शेखर गुप्ता, रंजीत उपाध्याय, संतोष यादव, मनोज श्रीवास्तव, विजय नाथ ठाकुर, विवेक मिश्रा, गोविन्द विष्ट,अमित कुमार, रामबीर सिंह यादव, शैलेंद्र यादव, अनवारूल हक, अब्दुल इकरार, बी के सिह, इत्यादि के साथ रेलवे में कार्यरत सभी कटेरिगल एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चुनावी सभा की अध्यक्षता अखिलेश पाण्डेय और संचालन शिवेंद्र पाण्डेय ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights