हू-ब-हू पुरानी पेंशन की बहाली के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2024-11-21 at 16.09.37
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मंडल भंडार डिपो के सामने एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस, इंडियन रेलवे एम्पलाईज फेडरेशन और फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे का संयुक्त आयोजन हू ब हू पुरानी पेंशन की बहाली की संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन की पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुसार सुबह से ही एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस, इंडियन रेलवे एम्पलाईज फेडरेशन और फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के मंडल, जोनल और केंद्रीय नेताओं ने सी बी गंज स्थित डेमू शेड, लोको शेड इज्जतनगर, डीआरएम कार्यालय, मंडल भंडार डिपो एवं यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर में भ्रमण कर कर्मचारियों के बीच जनसमपर्क कर उनकी समस्याओं, कठिनाइयों पर चर्चा करने के साथ ही आगामी ट्रेड यूनियन इलेक्शन में एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के प्रत्याशियों को जितवाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आधिकारिक रूप से सरकार के सम्मुख और भी पुरजोर तरीके से उठाने के लिए फेडरेशन को मान्यता हेतु समर्थन प्रदान करने की अपील की। शाम चार बजे से भंडार डिपो गेट पर आयोजित हुई आम सभा में उमड़े संपूर्ण इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कोचिंग डिपो और कार्यस्थलों से आए रेल कर्मचारियों के अपार जन समूह को संबोधित करते हुए एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डे ने कहा कि अभी तक कर्मचारी प्रायः सभी यूनियन और फेडरेशनो को अपना प्रतिनिधित्व देकर आजमा चुके हैं और उसके परिणाम भी देख चुके हैं। इन्हीं मान्यता प्राप्त यूनियनों और फेडरेशनो की सहमति से रेल में पदों का सरेंडर होना और निजीकरण बढ़ता गया और कर्मचारी हितों के साथ निरन्तर समझौता होता रहा है। एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे ने कहा कि उस यूनियन और फेडरेशन से आप लोग भला किस कर्मचारी हित और सुविधा की अपेक्षा कर सकते हैं जिसने उनकी पेंशन के साथ वोट देने जैसे बुनियादी अधिकार को भी उनसे छीन लिया था। यह हम लोगों का संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्धता ही थी जिसके चलते न्यायपालिका के हस्तक्षेप के ज़रिए 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हम लोगों को पुनः अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मताधिकार का अवसर मिल सका है। कर्मचारी अब पूर्व की अपेक्षा कही अधिक जागरूक और सचेत है। वह भलीभांति जानता है कि यदि पुनः मौजूदा फेडरेशन और यूनियन को ही वोट देकर मान्यता दिलवा दी तो पूरी संभावना है कि आगे उनको कभी वोट देने का अवसर भी नहीं मिल सकेगा जैसे बीस साल पहले विधिक परिवर्तन कर कर्मचारियों की पेंशन छीन ली थी उसी प्रकार से विधिक परिवर्तन कर उनका मताधिकार भी समाप्त कर दिया जाएगा। अंत में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इंडियन रेलवे एम्पलाईज फेडरेशन के महामंत्री सरदार सर्वजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा मान्यता प्राप्त फेडरेशन की नियत और नीतियों से आम रेल कर्मचारी भली भांति परिचित हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह दिखावे के लिए कर्मचारी हित का स्वांग करते हैं जबकि इसकी आड़ में यह प्रशासन की बी टीम के रूप में कार्य करते हुए उनके अधिकारों और सुविधाओं को निरंतर खत्म करते जा रहे हैं। न सिर्फ़ पेंशन जैसी बुनियादी जरूरत बल्कि इन लोगों ने सुविधा पास, पदों का सरेंडर, रेलवे संपत्तियों को ठेके पर देना और आउटसोर्सिंग जैसे कई मुद्दों पर कर्मचारी हितों पर घातक विश्वासघात करते हुए रेलकर्मचारियों और उनकी अगली पीढ़ी के भविष्य की हत्या की है। ऐसे लोग यदि पुनः चुनकर आए तो वे और भी तेजी से कर्मचारियों के शोषण और कठिनाइयों का कारण बनेंगे। इसीलिए अबकी बार के चुनाव में एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के प्रत्याशियों को जितवाकर अपना वास्तविक प्रतिनिधि अपने बीच के कर्मचारी को चुनें, जिन्होंने आधिकारिक प्रतिनिधि न होने के उपरांत भी मंडल भर के कर्मचारियों के सुख दुख में उनका साथ दिया। उनकी परेशानियों को प्रशासन के सम्मुख सशक्त तरीके से उठाया और उनके निराकरण हेतु दिल से प्रयास किया, ऐसे लोग ही वास्तव में चुनकर मान्यता प्राप्त करने के अधिकारी हैं और मेरा विश्वास है कि इज्जतनगर मंडल का प्रत्येक कर्मचारी इनके रूप में अपना वास्तविक प्रतिनिधि देखता है। आगामी 4,5 और 6 दिसंबर को वह अपना फैसला इनके पक्ष में ही देगा जो कि पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में कर्मचारी हितों के एक नए दौर का आगाज़ होगा। अंत में एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने संपूर्ण इज्जतनगर मंडल आए से कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में मंच संचालक शिवेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय, मोहित भदौरिया , शैलेन्द्र सिंह, रजनीश तिवारी, पूनम उपाध्याय, डॉ कमल उसरी, सुभाष दुबे, अखिलेश पांडेय और सरदार सर्वजीत सिंह ने संबोधित किया कार्यक्रम में फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के इज्जतनगर मंडल संयोजक जयेंद्र शेखर गुप्ता, एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारीओ के अतिरिक्त दीपक बाजपेई, महताब आलम, देवेंद्र सिंह, दीपिका, किरण, संस्कार, ब्रह्मपाल, विवेक, मनोज, आलोक, वीरेन्द्र कटियार, इज्जत नगर मंडल सहायक मंडल मंत्री अब्दुल इकरार उपाध्यक्ष संतोष भंडारी मुख्यालय शाखा मंत्री आलोक गोस्वामी मुख्यालय शाखा अध्यक्ष विनीत कुमार यादव मुख्यालय शाखा संयुक्त मंत्री बबलू मीणा मुख्यालय शाखा कोषाध्यक्ष दीपक कुमार विनय कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, तुषार शर्मा, संदीप यादव, प्रमोद यादव , चेतराम, राजेश सिंह विष्णु कुमार अमित कुमार रावत, हिमांशु पाठक, हंसराज मीणा सौरभ कुमार,मुकेश मीणा मुकेश सिंह, निशांत, यामीन खान, सतीश, कासिम, कुलदीप दुबे, नसीम खान, सत्येंद्र यादव, दीनानाथ, दिनेश यादव, तेज बहादुर, मानसिंह, रेवत सिंह , सुनील कुमार, ब्रह्मपाल, आलोक वर्मा , आदित्य चटर्जी, धनंजय यादव , मुकेश चंद्र मीणा , कंबू राम, संतोष कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह , शिवराज , उमेश यादव, सरोज यादव , सुरेश चंद्र , राकेश यादव , राजू कुमार, प्रवीण कुमार , शिवम त्रिपाठी , रियांश दीक्षित, विवेक कुमार, विष्णु कुमार लोकेश कुमार गंगवार मुनेश कुमार मौर्य पप्पू यादव सुरेंद्र सिंह सतीश चंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र, प्रवीण कुमार वर्मा, संतोष सिंह, वाजिद अली, रजनीश यादव , अनुज , सुबोध कुमार, जीपी पटेल, अजीत कुमार, राहुल गोयल , संतोष कुमार, इकबाल, दिनेश सिंह दिनेश सिंह, विजयपाल , गौरव सिंह पाल, सुनील कुमार वर्मा, अग्रसेन मीणा, लखीम चंद्र, आरके उपाध्याय आरके , सत्येंद्र सिंह , लक्ष्मीकांत, , देवेंद्र प्रताप सिंह जोगिंदर यादव , आलोक गिरी, प्रेमवीर रिमझिम, निहारिका, फातिमा बंदना प्रियंका ज्योत्सना,रजनी शर्मिला, रिंकी कुमारी विमलेश रानी कोमल प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights