आगरा। के मलपुरा में बालिका की हत्या बेरहमी से की गई। उसके मुंह, हाथ, पैर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। मुंह में कागज के साथ नमकीन का पाउच ठूंसा गया। जिस जींस और टीशर्ट में वो घर से निकली थी, वह भी नहीं पहने मिली। शरीर पर केवल अंत:वस्त्र मिला। आशंका है कि बालिका ने जान बचाने के लिए देर तक संघर्ष किया।हत्या के बाद शव का छिपाने के लिए करीब एक फीट का गड्ढा खोदा गया। बालिका की तलाश में परिजन लगे थे। इससे हत्यारा सफल नहीं हो सका। बाद में बोरे में शव फेंककर भाग गया। परिजनों ने एक भिक्षुक पर शक जताया है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला है। इस पर टीम पड़ताल में लगी हैं। एक संदिग्ध को भी उठाया गया है। वह बालिका के पीछे जाता नजर आया था। परिजन ने बताया कि जिस स्थान पर बोरे में शव मिला, वहां पर एक गड्ढा खुदा था। आशंका है कि हत्या के बाद शव को दफनाने की तैयारी की गई थी। उधर, भिक्षुक को पुलिस की मदद से बुलाया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसका कहना था कि वह शाम को 5:30 बजे मंदिर से आ गया था। इसके बाद काैन कहां गया? उसे नहीं पता है।डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बालिका के मुंह, हाथ और पैर में चोट के निशान थे। वहीं गले पर भी निशान है, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया गया है। पहले तंत्र-मंत्र के दाैरान हत्या का आरोप लगाया गया था। पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।