बरेली। उत्तर प्रदेश सोशल आउटरीच कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम कांग्रेस दिलआएगी न्याय के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बरेली में किताबें वालों,फोटो स्टेट वालों, मजदूर, ऑटो रिक्शा वालों, सहित अधिवक्ता साथियों आदि के बीच कांग्रेस दिलआएगी न्याय यात्रा के पंपलेट वितरित किए गएl इसके साथ ही अधिवक्ता साथियों के चेंबर,भटनागर कॉलोनी, बरेली बार एसोसिएशन के निकट कांग्रेस दिलआएगी न्याय के स्टीकर चिपकाए गए l आज पंपलेट वितरण कार्यक्रम में रविंद्र सहारा एडवोकेट, रामदेव पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष, सोशल आउटरीच, जिला अध्यक्ष फैजर नवाब, महानगर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजीव जयपति एडवोकेट,मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष, लीगल विभाग, वीर देव गंगवार एडवोकेट सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।