फ़िज़िक्स वाला लॉन्च करेगा 77 नए टेक – इनेबल्ड विद्यापीठ ऑफलाइन सेंटर्स

WhatsApp-Image-2024-10-23-at-17.27.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फिज़िक्स वाला (पीडब्लू) , भारत की प्रमुख एडटेक कंपनी , उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए शैक्षणिक वर्ष 25-26 में 77 नए ऑफलाइन टेक – इनेबल्ड लर्निंग सेंटर्स खोलने का ऐलान किया है । ये नए सेंटर्स तमिलनाडु , गुजरात , जम्मू – कश्मीर , राजस्थान , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में खोले जाएंगे । इस विस्तार से पीडब्लू के ऑफलाइन सेंटर्स की कुल संख्या 126 से बढ़कर 203 हो जाएगी , जो 141 शहरों में होंगे । इस कदम का मकसद खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है , ताकि देश के दूर – दराज के इलाकों तक भी इसका लाभ मिल सके ।विद्यापीठ और पाठशाला सेंटर्स में 2 लाख से ज़्यादा छात्रों ने एडमिशन लिया , जो पीडब्लू के मिशन पर लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है । अगले शैक्षणिक वर्ष में पीडब्लू का लक्ष्य 2.5 छात्रों को पढ़ाना है और कंपनी इस बात पर पूरी तरह से ध्यान देती है कि हर स्टूडेंट को उसकी पढ़ाई के लिए जरूरी गाइडेंस और संसाधन मिलें । आज लगभग हर आई आई टी और हर ए आई आई एम एस में पीडब्लू का कोई न कोई छात्र पढ़ रहा है । पीडब्लू के ऑफलाइन सेंटर्स दो मॉडल्स में बंटे हुए हैं – विद्यापीठ और पाठशाला । विद्यापीठ सेंटर्स टेक – इनेबल्ड हैं , जहाँ छात्र क्लासरूम में आकर अनुभवी टीचर्स से पढ़ाई करते हैं । वहीं पाठशाला मॉडल में ‘ दो – टीचर सिस्टम ‘ है , जहाँ एक टीचर वर्चुअली पढ़ाते हैं और दूसरा टीचर क्लासरूम में रहकर स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देता है । इस मॉडल से छात्र चाहे कहीं भी हों , वे देश के टॉप टीचर्स से पढ़ाई कर सकते हैं । इन दोनों मॉडल्स को मिलाकर पीडब्लू ने डिजिटल और फिजिकल लर्निंग को एक साथ लाकर देशभर के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी है ।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights