रोडवेज बस और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन की मौत
सहसवान। हाइवे पर रोडवेज बस और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोगांे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय भेजने के साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे में मृतकों के स्वजन जिला मुख्यालय पहुंच गए।

हादसा गुरूवार शाम करीब साढे चार बजे बदायूॅ मेरठ हाइवे पर गांव खैरपुर खैराती के पास हुआ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेसी निवासी सगे भाई नरेश और श्रीपाल अपने भतीजे किशन के साथ किसी कार्य से जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां जाने के लिए बाइक से घर से चले। तीनांे लोग पहले गांव शिकारपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में पहुंचे। बाइक सवार नरेश यहां अपने बहनोई हरनाम के घर रूक गया। जबकि हरनाम श्रीपाल और किशन के साथ रसूलपुर के लिए चल दिए। जब यह लोग हाइवे पर गांव खैरपुर खैराती के सामने ज्यारत के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कौशाम्बी डिपो की रोडवेज बस से बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार छिटक कर अलग अलग जा गिरे और कुछ ही देर में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोडकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल पंकज लवानिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को एम्बूलेंस से जिला मुख्यालय भिजवा दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ प्रेम कुमार थापा भी मौके पर पहुंच गए और हादसे के बाबत जानकारी ली।

सहसवानः बाइक सवार शिकारपुर से कोल्हार खैरपुर होते हुए ज्यारत तक पहंुचे थे। यहां से उन्हंे हाइवे पर चलना था। डिवाइडर का पास आगे होने के चलते वह लोग रांग साइड चलते हुए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज से बाइक की भिडंत हुई और तीनों लोगों की जान चली गई। लोगों का कहना था कि यदि बाइक सवार डिवाइडर कट तक पहंुंच जाते तो शायद उनकी जान बच जाती लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।
सहसवानः सडक हादसे में मृत किशन की उम्र करीब 22 वर्ष है और वह अविवाहित था। बताया जाता है कि किशन अपने पिता का इकलौता पुत्र है जबकि मृतक उसका चाचा श्रीपाल शादी शुदा है।














































































