बेटा पैदा न हुआ तो बेटी से करने लगा नफरत, एक साल की होते ही रात को पार की हैवानियत

6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की नूर बस्ती में एक पिता ने अपनी एक साल की बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। बच्ची की मां का कहना है कि उसका पति हमेशा उससे बेटे की मांग करता था, लेकिन बेटी पैदा हो गई। जिस दिन से बेटी पैदा हुई है। उसी दिन से वह बेटी से नफरत करता था। शुक्रवार की सुबह चार बजे पिता ने अपनी बच्ची की हत्या कर दी। उस समय बच्ची की मां सो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है।नूर बस्ती निवासी मोहम्मद चांद ने करीब डेढ़ साल पहले कालोनी की ही रहने वाली उजमा नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। कभी झगड़ा भी नहीं हुआ। उजमा जब गर्भवती हुई तो चांद ने उजमा से बेटे की मांग करनी शुरू कर दी। करीब एक पहले चांद को बेटी पैदा हो गई। चांद की पत्नी उजमा ने बेटी का नाम अलीशा रखा। पत्नी उजमा का कहना है कि उसका पति चांद हमेशा उसकी बेटी से नफरत करता था। कभी उसको गोद तक में नहीं लेता था। कहता था कि यह बेटी क्यों हुई। बेटा क्यों नहीं हुआ। कई बार उजमा और चांद के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। उसने अपने मायके वालों को भी यह बात बताई, लेकिन चांद नहीं मानता था। चांद फेरी का काम करता है और जब वह शाम को फेरी लगाकर घर पर आता था तो बेटी को नफरत भरी निगाहों से देखता था। शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे पत्नी उजमा सो रही थी और चांद उठा और उसने अपनी सोती हुई बेटी अलीशा का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उजमा को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष उजमा के घर पहुंचा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने चांद को हिरासत में ले लिया है और अलीशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चांद से पूछताछ कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights