बदायूँ। उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं के द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। तथा हिंदी की शिक्षिका सरिता यादव ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का महत्त्व बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शीबा खान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और भाषा के समृद्ध इतिहास को बनाए रखने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की वजह यह है कि आज ही के दिन 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था। हिंदी न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में बोली जाती है, बल्कि इसे विश्व के अनेक देशों में भी अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे बढ़ावा देना है।