अनाथ बच्चों की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल करें उनकी सहायताः डीएम

IMG_6350
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow



बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनाथ बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्तमान में कोविड.19 संक्रमण का प्रभाव उच्चतम् स्तर पर है, जिसने बच्चों तथा महिलाओं को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है और दुर्भाग्यवश कई अपराधिक तत्व ऐसी स्थिति का लाभ उठाने हेतु सक्रिय है और इनके द्वारा जोखिम परिवार खोने वाले बच्चों को अवैध रूप से गोद लेने की पेशकश की जाती है। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे बच्चें जिनके माता-पिता की कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण मृत्यु हो गयी है या दोनों बीमार है और उन्हें खाना आदि की व्यवस्था करने वाला कोई नहीं है। उनका चिन्हांकन का कार्य आंगनवाड़ी तथा ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें और ऐसे बच्चों की चिन्हांकन सूची प्रति दिन समस्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सत्यापित कर जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समिति के सदस्यों से कहा कि ऐसे बच्चों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल उन्हें सहायता उपलब्ध करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डाॅ. मनवीर सिंह 8384856144 जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार 7518024013 जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार अदीश मिश्रा 9415613313 संरक्षण अधिकारी (एन0आई0सी0) जिला बाल संरक्षण इकाई रवि कुमार 9411468148  महिला कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता 8791199031  प्रभारी केन्द्र प्रशासक वन स्टाप सेन्टर नीतू सिंह 9149270225  जिला संमन्वयक चाइल्ड लाइन कमल शर्मा  9410294945 संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई प्रीती कौशल (आई0सी)  8532885234 बदायूँ आदि उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights