बदायूँ नगर पालिका ने विरुआबाड़ी मन्दिर पर कांवड़ियों को भंडारा किया,पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

WhatsApp-Image-2024-08-17-at-20.22.10-1-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा के सौजन्य से बिरुआवाड़ी मंदिर पर शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा व भंडारे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर सपा सांसद आदित्य यादव एव विशिष्ट अतिथि के तौर पूर्व राज्यमंत्री/सदर विधायक आबिद रजा रहे मौजूद।शनिवार को नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने श्रावण मास में शिवभक्तों के लिए बिरुआवाड़ी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में आए उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रजा का फूलमाला डालकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा सांसद आदित्य यादव एवम विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा जब बिरूआवाड़ी मंदिर पहुंचे तब मंदिर के पुजारी ने दोनो अथितियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य यादव ने भंडारे में आए शिवभक्तों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आबिद रजा पूर्व मंत्री ने भी शिवभक्तों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने भी शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। भंडारे में नगर पालिका के सभासदगण अनवर खां, वाहिद अली, राजीव नारायण रायजादा, नावेद, अली अल्वी, ग्रीश शुक्ला, मनोज कश्यप, ममता, पूर्व सभासद इंदू सक्सेना, महेश सक्सेना, माजिद अली, ओमवीर सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष, बलवीर सिंह यादव, फरहत अली नगर अध्यक्ष, जवाहर सिंह यादव एडवोकेट, समस्त कार्यकर्तगण मोहम्मद अजहर, मोहतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, हर्षित यादव, वसीम सैफी, सलमान सिद्दीकी एडवोकेट, अनीस सिद्दीकी, युनुस अल्वी, कौसर अली, अफसर अली, फहीम, बब्लू, क्रांति यादव, रणवीर यादव, दिनेश यादव, दिनेश भारती एडवोकेट, सी एल गौतम एडवोकेट, नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारीगण मोहम्मद तैय्यब मुख्य सफाई निरीक्षक, राजीव मलिक सफाई निरीक्षक, केशव गंगवार सफाई निरीक्षक, लवी कुमार राजस्व निरीक्षक, खालिद अली खान लिपिक, सेवानिवृत बड़े बाबू रजनीश शर्मा, नवेद इकबाल गनी लिपिक, सचिन सक्सेना लिपिक, मुशाहिद अली लिपिक, साहिर हुसैन लिपिक, सुमित बाबू लिपिक, इमरान लिपिक, महेश बाबू लिपिक, रजनेश चंद्र लिपिक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights