एपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षक मिनोचा को भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की

WhatsApp-Image-2024-08-10-at-16.38.07
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से मिनोचा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सुभाष चंद्र मिनोचा के निधन से पूरा स्कूल परिवार स्तब्ध है। उनके जाने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। स्कूल ने एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें विद्यालय प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट , उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, शिक्षकगण और सभी छात्रों ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मिनोचा के यादगार पलों को साझा करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। वे एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी उपस्थिति ही स्कूल में एक अलग ही रौनक लाती थी। मिनोचा न केवल एक शिक्षक थे बल्कि एक मार्गदर्शक, एक मित्र और एक आदर्श भी थे। उनकी दूरदर्शिता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण ने उन्हें सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। स्कूल परिवार उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा।

इस अपूरणीय क्षति के समय, स्कूल परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights