पूर्व जज ब्रजेश की पुस्तक “जीवन यात्रा” का राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया विमोचन

WhatsApp-Image-2024-08-04-at-22.24.01
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार व उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सेवानिवृत्त जज ब्रजेश सक्सेना की पुस्तक जीवन यात्रा का विमोचन किया। बरेली क्लब के क्लाउड हाल में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज का युवा पुस्तकों से दूर होता जा रहा है। समाज को न्याय की दृष्टि से देखना हो तो किसी न्यायाधीश की निगाह से देखना ही सबसे उपयुक्त होगा। वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार ने “जीवन यात्रा पुस्तक” की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तकों से समाज को अपने अंदर झांकने का अवसर मिलता है। पूर्व जिला जज ब्रजेश सक्सेना ने अपने न्यायिक अनुभवों को इस पुस्तक में लिखा है इसलिए ये पुस्तक बहुत खास बन जाती है। ब्रजेश सक्सेना की आत्मकथा का पहला हिस्सा ये जो जीवन है पिछले साल प्रकाशित हुई थी। इसी पुस्तक को विस्तार देती हुई ये दूसरी पुस्तक ब्रजेश सक्सेना की आत्मकथा का ही अगला हिस्सा है। जीवन यात्रा पुस्तक में जज ब्रजेश सक्सेना ने एक लेखक के रूप में अपने जीवन के उतार चढ़ाव का जिक्र किया है। वहीं विस्तार से अपने न्यायायिक अनुभवों को भी लिखा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एक न्यायाधीश के रूप में न्याय के लिए काम करना कितना मुश्किल होता है कितनी दुश्वारियों के साथ अनेक पहलुओं को देखते हुए न्यायायिक प्रक्रियाओं से गुजरना कैसा होता है। मानवीय आधार और न्याय की जमीन पर खड़े हो कर फैसले किस तरह से दिए जाते हैं इस पुस्तक में इन्ही सबकी चर्चा लेखक ने की है। कार्यक्रम को गति देते हुए साहित्यकार डॉ. राजेश शर्मा ने विस्तार से जीवन यात्रा पुस्तक की समीक्षा की। उनके अनुसार समाज में जो अपराध हो रहें हैं उनके कारण समझने के लिए व उन अपराधों पर सज़ा किन आधारों पर दी गई है इसको जानने के लिए एक न्यायाधीश की दृष्टि से लिखी गयी ये पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण है। गीतकार रमेश गौतम ने भी पुस्तक पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक कर्नल अभय स्वरूप ने ब्रजेश सक्सेना की जीवन चर्या का और पुस्तक का तुलनात्मक स्वरूप प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जज ब्रजेश सक्सेना ने भी अपनी पुस्तक की लेखन यात्रा के अनुभवों को साझा किया। बरेली कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अनुराग भटनागर ने भी इस पुस्तक की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्रजेश सक्सेना के परिजनों सहित शहर के गणमान्य लोगों में उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना, ब्रज प्रान्त के सह मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, बरेली कॉलेज के डॉ अजीत प्रताप सिंह, साहित्यकार रमेश गौतम, स्त्री सुधार इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता सक्सेना, आर्य विद्या सभा के चारों विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखक लवलेश दत्त ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights