चलती बाइक पर हाटटेंशन लाइन का तार गिरने से पति-पत्नी की मौके पर मौत

WhatsApp-Image-2024-08-02-at-19.28.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने एक और दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दातागंज-बदायूं मार्ग पर हाईटेंशन लाइन टूटकर बाइक सवार दंपती के ऊपर गिर गई, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक भी पूरी तरह से जल गई। किसी तरह लोगों ने डंडे से हाईटेंशन लाइन हटाई, लेकिन तब तक उनके शरीर बुरी तरह जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधारी निवासी देवपाल सिंह (52) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पत्नी मीना सिंह (49) के साथ बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। उस दौरान देवपाल सिंह हेलमेट लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक मूसाझाग गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे बाइक सवार दंपती गिर गए। बिजली का तेज करंट लगने की वजह से वह उठ नहीं पाए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक में आग लग गई। उनके शव भी जलने लगे। घटनास्थल पर शव जलते देख गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से डंडे से हाईटेंशन लाइन को हटवाया। तब तक दंपती के शवों के पैर जल गए थे। पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दे दी। मृतक दंपती के परिजन रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights